Hanuman Chalisa

पुस्तक समीक्षा : सत्कथा कही नहीं जाती

Webdunia
भगवानदास मोरवाल
समकालीन हिन्दी कथा साहित्य में मुकेश वर्मा का अपना एक स्थान है। इनकी यह कहानियां जीवनानुभवों से सींच कर निकली हुई कहानियां हैं। ऐसा लगता है मानो ये कहानियों के जरिए जीवन के अनुभवों से मुक्ति का मार्ग तलाश रहे हों।

एक कथाकार के रूप में मुकेश वर्मा की रेंज बहुत बड़ी और व्यापक है। एक हद तक समाज की अलग-अलग विद्रूपताओं और विडंबनाओं को अपनी कथाओं के माध्यम से समझने का आईना हैं यह कहानियां। सच तो यह है कि यह कहानियां भूगोल में गुमशुदा आम आदमी की तलाश के साथ-साथ एक अलग धरातल और लगभग अनदेखे कोने और अछूते विषय की कहानियां हैं।
 
 इन कहानियों में शहर और गांव-कस्बे की सभ्यताओं का द्वंद्व साफ परिलक्षित होता है। यानी इनमें समाज का वह विद्रूप चेहरा है, जिससे तेजी से बढ़ता पूंजीवाद और अमानवीयता रह-रहकर छीज रही है। यही विशेषता इन कहानियों में एक खास किस्म की रवानी पैदा करता है। विचार इन कहानियों में से सारतत्व की तरह निकलकर आता है और यह मनुष्य की जीवंतता और नवनवोन्मेष का वितान फैलाती, जिंदगी के झंझावातों और आपदाओं में उलझकर नए रास्ते ही नहीं तलाशती हैं, बल्कि अपनी सहजता में जीवन की मुश्किलों और बेचारगी का वृत्तांत रचती हैं।

इन कहानियों की बड़ी विशेषता है इनकी तीखी, शोख और इनकी वह खिलंदड़ रचनात्मक शैली, जो पाठक की अंगुली पकड़ उसे अपने साथ चलने के लिए बाध्य करती है। इसलिए यह स्थितियों और सामाजिक सरोकारों में जीवित रहने के संघर्ष के क्रम में अलग-अलग सामाजिकताओं से रू-ब-रू कराती हैं। इन कहानियों की एक और विशेषता है इनका विलक्षण खुरदरापन, जिसे लेखक ने अपने लोक अनुभवों से सींचकर रोचक, आत्म-व्यंग्य लहजे और पैनेपन के साथ प्रस्तुत किया है। मुकेश वर्मा की कहानियों में सहज और प्रवाहपूर्ण शैली होने से कथारस और पठनीयता और बढ़ जाती है।

कहानी पढ़ने के बाद पाठक लंबे समय तक उसके पात्रों और घटनाओं के बारे में सोचता रहता है। यह कहानियां शहरी और नगरीय जीवन के मध्यवर्गीय समाज के यथार्थ को उद्घाटित करती हैं। शहरी जीवन से लेकर गांव-कस्बों से जुड़ी आम आदमी की संवेदनाएं, समस्याएं, उनके सपने, उनके संघर्ष, घुटन, संत्रास और उनके यथार्थ सभी कुछ तो है इन कहानियों में। निस्संदेह मुकेश वर्मा का अनुभव क्षेत्र आम हिन्दी कथाकारों से बहुत अलग व व्यापक है, इसलिए इस संग्रह की कहानियों में विषयगत विविधता भी है और नयापन भी। कथा-शैली इनकी एक महत्त्वपूर्ण विशेषता है, तो संवादों की बहुलता तथा सरलता इनका सबल पक्ष है।

वास्तव में इन कहानियों का जीवन आम मध्यवर्गीय जीवन है। आसपास के हमारे अपने से दिखते पात्रों के भीतर उठते-गिरते मनोभावों की कहानियां हैं। यह छोटे-छोटे विवरण कहानियों की सघनता बढ़ाते हैं और तर्क की कसौटी पर यह कहानियां अपनी बात कहने की पूर्ण क्षमता रखती हैं।
 
पुस्तक : सत्कथा कही नहीं जाती 
लेखक : मुकेश वर्मा 
प्रकाशक : वाणी प्रकाशन 
मूल्य : 395 रूपए 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

क्या एक पुत्र भी गुरु हो सकता है? माता देवहूति का अद्भुत जीवन

रंगों और स्वाद का संगम: रंगपंचमी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे

सभी देखें

नवीनतम

International Womens Day 2026: महिला दिवस कब और कैसे शुरू हुआ, जानें इतिहास और महत्व

Womens Day Massages: महिला दिवस पर सबसे जबरदस्त और प्रेरणादायक 15 शुभकामना संदेश

Shivaji Jayanti: तिथिनुसार छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती आज, जानें इस महान योद्धा के बारे में 5 खास बातें

Rangpanchami foods: सबसे स्वादिष्ट ये 5 पकवान बनाएंगे रंगपंचमी के पर्व को खास

Rangpanchami Special Thandai: रंगपंचमी पर बनाएं भांग की ठंडाई, होगा त्योहार का आनंद दोगुना

अगला लेख