Hanuman Chalisa

पुस्तक समीक्षा : इतिहास जैसा घटित हुआ

Webdunia
समकालीन इतिहास का जीवन्त और प्रमाणिक दस्तावेज 
 
किताब के बारे में - 
 
मंथली रिव्यू पत्रिका में पिछले 50 वर्षों के दौरान प्रकाशित लेखों का यह संग्रह ‘हिस्ट्री ऐज इट हैपेन्ड’ का हिन्दी अनुवाद है। 1949 से आज तक लगभग 6 दशक की अपनी यात्रा में इसने विश्व इतिहास की भारी उतार-चढ़ाव और उथल-पुथल भरी घटनाओं को देखा- शीत युद्ध का आरम्भ और अंत, तीसरी दुनिया के देशों की जनता का उपनिवेशवाद, नवउपनिवेशवाद, साम्राज्यवाद, नस्लवाद, जियोनवाद और हर तरह के शोषण-उत्पीड़न के विरुद्ध संघर्ष, समाजवाद और राष्ट्रीय मुक्ति संघर्ष के कार्यभारों को पूरा करने के प्रयास, सोवियत संघ और युगोस्लाविया का विघटन, समाजवादी धारा का सामयिक रूप से पीछे हटना, राष्ट्रीय मुक्ति की धारा का साम्राज्यवाद के आगे आत्मसमर्पण और पूंजीवाद विश्व व्यवस्था का असमाधेय संकट। 
 

 
यह पुस्तक एक ऐसी विचारधारा से पाठको का परिचय कराएगी जो आलोचनात्मक नजरिया अपनाते हुए भी समाजवादी विचारों के प्रति अपनी आस्था को बनाए रखती है। यह पुस्तक इसलिए भी महत्त्वपूर्ण कि दुनिया नए- नए मुद्दों और संकटों का सामना कर रही है, उन पर पकड़ हासिल करने के लिए मार्क्सवादी दृष्टिकोण के साथ सृजनात्मक ढंग से प्रयास किया गया है। यह वैकल्पिक आवाज को सुनने का अवसर प्रदान करती है।
 
यहां  देखने को मिलेगा– मैकार्थीवाद और शीत युद्ध की नीतियों के एक शत्रुतापूर्ण माहौल में मंथली रिव्यू की दृढ़आस्था का साहस। वियतनाम, रोजेनबर्ग्स मुकदमा, क्यूबा या हाउस ऑफ अन–अमेरिकन एक्टिविटी कमेटी (एचयूएसी) पर लिखी गयी रचनाएं इसका नमूना हैं। इसके अलावा इनमें से कुछ लेख समय से पहले ही घटनाओं का पूर्वानुमान करने की इस पत्रिका की क्षमता को दर्शाते हैं।
 
 लेखों का एक अन्य समूह समाजवादी परिप्रेक्ष्य के साथ नये मुददों और रूझानों को समझने के लिये मंथली रिव्यू द्वारा किए गए प्रयासों का प्रमाण हैं। महिलाओं की मुक्ति, धर्म और साथ ही क्रान्तिकारी धर्मशास्त्र, नशीले पदार्थ, पर्यावरण, प्रकृति और विज्ञान या वित्तीय पूँजी की बढ़त के बारे में लेख इसी श्रेणी में आते हैं। 
 
लेखों का एक तीसरा समूह एक खास ऐतिहासिक मोड़ पर घटित महत्त्वपूर्ण अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं को समेटती है तथा मुक्ति संघर्षों और प्रगतिशील आन्दोलनों को, आलोचनात्मक दृष्टि से ही सही, रेखांकित करता है।
 
 
 
आई.एस.बी.एन  - 81-87772-32-8 (पेपरबैक संस्करण)
विषय - इतिहास  
 संस्करण - प्रथम
वर्ष - 2014
प्रकाशक - गार्गी  प्रकाशन
कीमत - 150  रुपए  
पृष्ठ सं. -364

इस किताब को खरीदने के लिए नीचे दिए गए पते पर संपर्क करें -
 
1/4649/45बी, गली नo.04, न्यू मॉडर्न शाहदरा, दिल्ली - 110032
 
मुकेश - 7065475300
 अतुल -9810104481
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Pandit Jawaharlal Nehru: पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में 10 रोचक बातें

राजकुमार चंदन का उपन्यास- विश्व शांति की अनुगूंज: समुद्र का न्याय

नौतपा की 'आग' उगलती गर्मी से कैसे बचें? ये 5 सावधानियां और 10 गोल्डन रूल्स बदल देंगे आपका समर गेम!

अमेरिका और ईरान युद्ध दोबारा भड़का तो क्या होगा?

बच्चे की मौत से न टूटे किसी मां-बाप का सपना, यह यूपी सरकार का संकल्प