Hanuman Chalisa

अच्छा जीवन जीने के लिए उपयोगी सूत्र

Webdunia
विद्वान लेखक रामकृष्ण सिंगीजी यूं तो धार्मिक विषयों पर पुस्तकें लिखते रहे हैं, जैसे कि 'चारों वेद : एक अनुशीलन', 'गीता : एक संक्षिप्त व्याख्या', 'उपनिषद : एक विवेचन' और 'अठारह पुराण : एक विवेचन'। लेकिन इस बार उन्होंने अपने जीवन के अनुभवों पर एक पुस्तक लिखी है जिसका नाम है- 'अच्छा जीवन जीने के लिए।'
 
मात्र 60 पन्नों की यह पुस्तक उन युवाओं और छात्रों के लिए हैं, जो अपने करियर की शुरुआत में दुनिया की चकाचौंध देखकर उन घातक रास्तों पर चले जाते हैं जिस पर चलकर उनका जीवन भटककर बुरा हो जाता है और उनमें से कई का जीवन बर्बाद भी हो जाता है।
 
एक प्रध्यापक के तौर पर 50 वर्षों तक छात्रों के बीच रहे रामकृष्ण सिंगी ने इस पुस्तक में अपने अनुभवों से छात्रों की मनोदशा को समझते हुए उनके लिए एक प्रेरक और मार्गदर्शक उपयोगी सूत्र बताए हैं।
 
इस पुस्तक में कुल 7 अध्याय हैं। पहला अध्याय जीवन सिद्धांत जिसमें जीवन-दर्शन और जीवन के पैकेज/नियति के सूत्र बताए गए हैं। व्यक्तित्व निर्माण नामक दूसरे अध्याय में ज्ञान, शिक्षा, कला, विद्वानों का सान्निध्य, व्यायाम, मनचाहा व्यवसाय या करियर के सूत्र बताए गए हैं।

व्यक्तित्व नामक तीसरे अध्याय में शौक, पर्यटन, बागवानी, हुनर और अध्यात्म की बातें कही गई हैं। सावधानियां नामक चौथे अध्याय में बताया गया है कि युवाओं को किन-किन बातों से बचकर रहना चाहिए, जो आपके जीवन को कलुषित कर सकती हैं। जीवन-व्यवहार नामक पांचवें अध्याय में सुखद पारिवारिक जीवन के महत्व और सूत्र को बताया गया है। अंतिम दो अध्यायों में उनकी हिन्दी और अंग्रेजी की कुछ कविताएं हैं जिन्हें पढ़कर भी जीवन के मर्म और कर्म के महत्व को समझा जा सकता है।
 
यह पुस्तक लगभग सभी छात्रों को पढ़ना चाहिए खासकर वे पिता, जो अपने बच्चों से संवाद स्थापित करने में संकोच करते हैं और चाहते हैं कि उनका बच्चा सही मार्ग का चयन करें तो उन्हें इस किताब को अपने घर में जरूर रखना चाहिए। खुद रामकृष्ण सिंगीजी पुस्तक की शुरुआत में अपने मन की बात में लिखते हैं कि इस पुस्तिका को लिखने का विचार मुझे अपने दो युवा पौत्रों को लक्ष्य करके आया। यह पुस्तिका युवाओं के लिए सरल-सुगम गाइडलाइंस के रूप में है।
 
लेखक और प्रकाशक : डॉ. रामकृष्ण सिंगी (एम.कॉम. पीएचडी)
1194, भगतसिंह मार्ग, महू, ‍जिला इंदौर (म.प्र.) 453441
फोन : 07354-272838
सुशील प्रकाशन (महू, जिला इंदौर) 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

पिंडली के दर्द से छुटकारा पाने के 5 कारगर तरीके जानें

jharkhand recipe: झारखंड का पारंपरिक पकवान ओकोपोको, जानिए कैसे बनता है यह व्यंजन

जब रास्ते बंद दिखें… समझ लो किस्मत नया दरवाज़ा खोल रही है

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सभी देखें

नवीनतम

योगा डे 2026: ध्यान क्या है, सुदर्शन क्रिया, सक्रिय ध्यान या भावातीत ध्यान?

Essay on Father: फादर्स डे पर पिता को समर्पित सबसे बेहतरीन निबंध

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

Inspirational Yoga Poem: स्वास्थ्य लाभ पर बेहतरीन हिन्दी कविता: योग जीवन का अमृत

International Picnic Day 2026: पिकनिक दिवस का महत्व: क्यों मनाया जाता है यह खास दिन?