Hanuman Chalisa

विचारोत्तेजक दस्‍तावेज है मुस्लिम जगत की कश्मकश पर ताजा किताब ‘उफ ये मौलाना’

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (14:10 IST)
उफ ये मौलाना के मार्फत लेखक विजय मनोहर तिवारी ने भारत के संदर्भ में कोरोना काल में मुस्लिम जगत की हलचल का पैना विश्लेषण किया है...

पत्रकार-लेखक विजय मनोहर तिवारी की ताजा किताब ‘उफ ये मौलाना’ छपकर आ रही है। गरुड़ प्रकाशन की ओर से इसकी घोषणा की गई है। चार सौ बीस पेज की यह किताब कोरोना काल की एक डायरी की शक्ल में है।

इस किताब में भारत में कोरोना के आगमन के बाद के दो महीनों तक हुई घटनाओं का विश्लेषण किया गया है। किताब की थीम है- जब एक महामारी के कारण देश और दुनिया इतिहास की सबसे संकटपूर्ण स्थिति में फंसे हों और ऐसे समय समाज का कोई तबका अलग और उलट ढंग से पेश आए तो यह किसी भी सभ्य समाज और मजबूत सरकार के लिए नजरअंदाज करने वाली घटना नहीं है। भारतीय संदर्भ में यह किताब कोरोना काल का एक विचारोत्तेजक दस्तावेज है।

किताब के प्रोफाइल विवरण में कहा गया है- हम सब जानते हैं कि दुनियाभर में कोरोना एक महामारी की शक्ल में ही आया, लेकिन कोरोना के आगमन के साथ ही भारत में तबलीग की धुन अलग से सुनी गई। कोरोना एक वायरस था, जिससे निपटने के लिए अस्पतालों और डॉक्टरों को ही जुटना था। वे दुनियाभर में जूझ भी रहे थे, लेकिन भारत में डॉक्टरों से ज्यादा पुलिस, अदालत और जेलों में हलचल मची।

ऐसे दृश्य दुनिया के किसी भी देश में दिखाई नहीं दिए, जब गली-मोहल्लों में गए मेडिकल जांच दलों को बेइज्जत किया गया और उन पर जानलेवा हमले हुए। कुछ लोग कोरोना को मजाक समझ रहे थे। उन्हें लग रहा था कि यह उनके खिलाफ सरकार की कोई साजिश है, जो एक साथ इकट्‌ठे होकर इबादत से रोका जा रहा है या पूजास्थल बंद किए जा रहे हैं। कोरोना के विकट समय भारत का सामुदायिक चरित्र भी उजागर होता हुआ सबने देखा। शाहीन बाग का मजमा सिमटते ही जैसे उन्हीं आवाजों का शोर कोरोना पर सवार हो गया था।

लेखक विजय मनोहर तिवारी 25 साल तक प्रिंट और टीवी में रहे हैं। वे आउटडोर रिपोर्टिंग के लिए पांच साल तक लगातार भारत की आठ यात्राएं करने वाले देश के इकलौते पत्रकार भी हैं। इससे पहले उनकी छह किताबें छपी हैं, जिनमें वर्ष 2005 में एक बांध में डूबे एक शहर की जीवंत गाथा ‘हरसूद 30 जून’ चर्चित रही थी, जिसे भारतेंदु हरिश्चंद्र पुरस्कार मिला था। साल 2006 में भारत यात्राओं पर आई किताब ‘भारत की खोज में मेरे पांच साल’ को भी मप्र साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था।

‘उफ ये मौलाना’ में भारतीय मुस्लिम समाज की विसंगतियों को एक ऐसे दिशाहीन समाज के रूप में रेखांकित किया गया है, जो कई ऐसे कारणों के चलते भी सुर्खियों में बना रहता है, जिसका मूल रूप से उससे कोई लेना-देना नहीं है। जैसे-सीएए के समय पूरे देश में शाहीनबाग की कड़वी फसलें उगाईं और कोरोना में बेवजह बेहूदगी होती रही।

किताब मुस्लिम समाज के खामोश बौद्धिक तबके और मुखर मजहबी नेतृत्व की रुढ़िवादी सोच पर भी विचारोत्तेजक टिप्पणी है। कोरोना काल में पड़ोसी देशों की हलचल को भी छुआ गया है। उन वीडियो का तीखा विश्लेषण इसमें पढ़ने को मिलेगा, जो देशभर के मौलानाओं ने कोरोना की आमद के समय जारी किए थे और इसे मुसलमानों के खिलाफ सरकार की साजिश निरुपित किया था। गरुड़ प्रकाशन ने हाल ही में दिल्ली दंगों पर भी किताब प्रकाशित की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

Veer Savarkar : स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के बारे में 10 खास बातें

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

अगला लेख