shiv chalisa

विश्व पुस्तक मेला 2017 : वाणी प्रकाशन की 75 नई पुस्तकें

Webdunia
वाणी प्रकाशन ने  55 वर्षों से हिन्दी प्रकाशन के क्षेत्र में कई प्रतिमान स्थापित किए हैं। हिन्दी के अलावा भारतीय और विश्व साहित्य की श्रेष्ठ रचनाओं का प्रकाशन कर इसने हिन्दी जगत में एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। नोबल पुरस्कार, साहित्य अकादमी पुरस्कार, भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार और अनेकों लब्ध प्रतिष्ठित पुरुस्कारों से सुसज्जित लेखक वाणी प्रकाशन की गौरवशाली परंपरा का हिस्सा हैं।
 
भारतीय परिदृश्य में प्रकाशन जगत की बदलती हुई भूमिका और पाठक वर्ग की बदलती हुई जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वाणी प्रकाशन ने अपने गैर लाभकारी उपक्रम वाणी फाउंडेशन के तहत ‘हिन्दी महोत्सव’ और अनुवाद के लिए ‘डिस्टिंगविष्ड ट्रांस्लेटर अवार्ड’ की भी नींव रखी है।
 
7 जनवरी से 15 जनवरी तक आयोजित होने वाले विश्व पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन 75 नई पुस्तकों के रोशन अपने पाठकों के लिए लेकर प्रस्तुत हो रहा है।  विश्व पुस्तक मेले की थीम महिला सशक्तिकरण ‘मानुषी’ से कदमताल करते हुए वाणी प्रकाशन ने अपने स्टॉल का मुख्य भाग स्त्री – विमर्श को समर्पित किया है। वाणी प्रकाशन का लोगो ज्ञान की देवी माँ सरस्वती की प्रतिमा है, जिसे मशहूर कलाकार स्व. मकबूल फिदा हुसैन ने बनाया है।
 
 
पुस्तक मेले में आयोजित कार्यक्रम निम्न लिखित हैं - 
1. 8 जनवरी 2017 -  इतवार छोटा पड़ गया, प्रताप सोमवंशी (प्राताप सोमवंशी से अनंत विजय की बातचीत), समय : शाम 4 बजे, स्टॉल नंबर : 277-288, हॉल नंबर: 12 ए 
 
2.  9 जनवरी 2017 - लता : सुर-गाथा' और 'शहरनामा : फैज़ाबाद'  यतीन्द्र मिश्र, समय  : 2:00 बजे, स्टॉल : 277-288, हॉल -12ए 
 
3.  9 जनवरी 2017 - रवीन्द्र कालिया संस्मरण,  अध्यक्ष : डॉ. गंगा प्रसाद  विमल, वक्ता : आनमिका, अनुज, वंदना राग, गीताश्री , कबीर संजय, संचालन : डॉ. अजय नावारिया, समय : 3:00, स्टॉल : 277-288, हॉल :12ए  
 
4.  10 जनवरी 2017 - हसीनाबाद(पुस्तक के अंश) , गीताश्री, समय  : 2:00 बजे, स्टॉल: 277-288, हॉल-12ए 
 
5.  11 जनवरी 2017 -  ब्रांड मोदी का तिलिस्म, धर्मेन्द्र कुमार सिंह, समय : 4:00, स्टॉल : 277-288, हॉल : 12ए 
 
6.   12 जनवरी 2017 - वोटर माता की जय!, प्रतिष्ठा सिंह, समय : 4:00, स्टॉल : 277-288, हॉल -12ए 
 
7.  13  जनवरी 2017 -  भक्ति आन्दोलन और भक्ति काव्य, गोपेश्वर सिंह, समय : 4:00, स्टॉल : 277-288, हॉल : 12ए
 
8 .  14 जनवरी 2017 - पतनशील पत्नियों के नोट्स , नीलिमा चौहान, समय : 1:00, स्टॉल : 277-288, हॉल : 12ए 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Holi Thandai: ऐसे बनाएं होली पर भांग की ठंडाई, त्योहार का आनंद हो जाएगा दोगुना

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

शक्ति के बिना अधूरे हैं शक्तिमान: नारी शक्ति के 8 स्वर्णिम प्रमाण

हिन्दी कविता : होलिका दहन

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

सभी देखें

नवीनतम

Holi special recipes: होली के मौके पर खास पकवान: धुलेंड़ी और होली की स्वादिष्ट रेसिपी

Holi recipes: रंगों और स्वाद का संगम: होली-धुलेंड़ी पर्व के 5 सबसे बेहतरीन पकवान

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

आज का चटपटा चुटकुला : होली कब है?

Low Blood Sugar: हाइपोग्लाइसीमिया, बॉडी में शुगर कम होने पर क्या लक्षण महसूस होते हैं?

अगला लेख