कतरा-कतरा रोशनी

आवाज़ बनती कविताएँ

Webdunia
ND
कहने को भावनाएँ अभिव्यक्त करने के यूँ तो कई माध्यम हैं लेकिन कविताएँ भावनाओं को ज्यादा मर्मस्पर्शी तरीके से और संक्षिप्त रूप से कह जाती हैं। फिर अक्सर कविताएँ दिल की बात को जबान देने का काम करती हैं। जो भी आप सोचते रहते हैं और जो भी बात आपके मन को छू लेती है उसे आपका हृदय लयबद्ध कर कविताओं के रूप में उड़ेल देता है। और इस तरह बन जाती है एक छंदबद्ध, तुकांत या अतुकांत रचना। कुछ ऐसा ही प्रयास झलकता है रोशनी वर्मा के काव्य संग्रह "कतरा-कतरा रोशनी" में।

इस संग्रह में आत्मीय रिश्तों, जीवन यात्रा के प्रसंगों तथा सामाजिक अव्यवस्थाओं से लेकर सामान्य घर-गृहस्थी, पर्यावरण, आध्यात्म आदि पर तुकांत तथा अतुकांत कविताएँ रची गई हैं। कुछ रचनाओं को गज़ल का रूप देने की भी कोशिश की गई है।

पुस्तक में कुछ रचनाएँ बेहद संक्षिप्त चार लाइनों में भी लिखी गई हैं। एक नए रचनाकार की दृष्टि से इस प्रथम प्रयास में कुछ त्रुटियाँ भी हैं, जिनमें से खासतौर पर वर्तनीगत अशुद्धियाँ पढ़ने में व्यावधान पैदा करती हैं। साथ ही कहीं-कहीं कच्चापन साफ दिखाई दे जाता है। लेकिन ऐसे ही प्रयास मिलकर रचना क्षेत्र में आगे बढ़ते जाने की प्रेरणा बनते हैं।

असल में भाषागत तथा वर्तनीगत अशुद्धियाँ किसी भी रचना को समझने और उसे दिल तक पहुँचाने की राह में सबसे बड़ी बाधा साबित होती हैं। यदि इन पर काम कर लिया जाए तो आसानी से पाठकों के मन में उतरा जा सकता है। रचनाकार ने यद्यपि पुस्तक की शुरूआत में ही कहा है कि यह पुस्तक समीक्षकों के लिए नहीं है किंतु नए उभरते रचनाकारों पर तो समीक्षकों की नज़र होती है और इसी से रचनाकारों को भी आगे और अच्छा रचते रहने की प्रेरणा भी मिलती है। संग्रह का प्रस्तुतिकरण काफी आकर्षक है।

कतरा-कतरा रोशनी: काव्य संग्रह
लेखक- रोशनी वर्मा
प्रकाशक-मलय प्रकाशन, 5, अहिल्यापुरी (इंद्रपुरी के पास), भँवरकुआँ, इंदौर

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये है दुनिया में खाने की सबसे शुद्ध चीज, जानिए क्या हैं फायदे

मकर संक्रांति 2025: पतंग उड़ाने से पहले जान लें ये 18 सावधानियां

भीगे हुए बादाम या सूखे बादाम, सेहत के लिए क्या है ज्यादा फायदेमंद

क्या आपको महसूस होती है सूर्यास्त के बाद बेचैनी, हो सकते हैं ये सनसेट एंग्जाइटी के लक्षण

थपथपाएं माथा, सेहत रहेगी दुरुस्त, जानें क्या है सही तरीका

सभी देखें

नवीनतम

स्वामी विवेकानंद और सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर इस बार क्या खास किया जा रहा है?

Lohri Makeup : आंखों को ग्लैमरस और पंजाबी टच देने के लिए अपनाएं ये खूबसूरत आई मेकअप लुक्स

लोहड़ी 2025 : महिलाओं के लिए खास हेयरस्टाइल्स जो बनाएंगी आपका लुक शानदार

Vivekananda Jayanti 2025: स्वामी विवेकानंद जयंती पर क्यों मनाते हैं राष्ट्रीय युवा दिवस?

इस मकर संक्रांति पर साड़ी से पाएं एलिगेंट लुक, लगेंगी ट्रेडिशनल और मॉडर्न का परफेक्ट कॉम्बो