विक्रम सेठ : दो जीवन की चर्चा

'टू लाइव्स : संस्मरणात्मक पुस्तक

Webdunia
- क्रांत ि
NDND
अपने वृहद उपन्यास 'ए सुटेबल बॉय' से प्रसिद्ध हुए लेखक विक्रम सेठ के उपन्यास 'टू लाइव्‌स' ने भी साहित्य- जगत का ध्यान आकर्षित किया था। हालाँकि अँगरेजी में लिखने वाले इस भारतीय उपन्यासकार की 'एन इक्वल म्यूजिक' जैसी कृतियाँ भी आईं परंतु 'टू लाइव्‌स' यानी दो जीवन की चर्चा काफी जोरों पर रही। ।

सेठ और उनके उपन्यास को लेकर मची खास हलचल की वजह यह थी कि यह एक साथ कई दुनियाएँ समेटता है। इसमें हिटलर के समय का जर्मनी, द्वितीय विश्व युद्ध है तो भारत के स्वाधीनता आंदोलन का समय भी, 1970 का ब्रिटेन और फिलिस्तीन, इसराइल भी। मगर यह उपन्यास आत्मकथात्मक है और संस्मरणात्मक भी! यह कैसे संभव है?

यह ऐसे संभव है कि इसके कथानक के रूप में विक्रम सेठ ने अपने नाना के छोटे भाई शांतिबेहारी सेठ और उनकी जर्मन पत्नी हेनी के जीवन की कथा को चुना है। शांति अंकल जो एक भारतीय हैं। जो डेंटिस्ट के रूप में जर्मनी गए। वहाँ हेनी के माता-पिता के घर में किराए से रहे। जब शांति जर्मनी पहुँचे तो जर्मन नहीं जानते थे और उनके आगमन पर हेनी ने कहा था- 'निम डेन श्वारजेन, निश्ट (इस काले आदमी को यहाँ मत रहने दो)।' मगर होनी को कुछ और ही मंजूर था। हिटलर कालीन जर्मनी में हेनी की माँ और बहन लोला यातना शिविरों में मर गईं। हेनी लंदन में थीं सो बच गईं।

इधर शांति सेठ ब्रिटिश आर्मी डेंटल यूनिट में मोर्चे पर गए और वहाँ बम धमाके में अपना एक हाथ खो बैठे। इन दो अकेलों ने बाद में विवाह कर लिया। विक्रम सेठ की कहानी लंदन में अपने ग्रेट अंकल-आंट के साथ बिताई किशोरावस्था से शुरू होती है और द्वितीय विश्वयुद्ध काल में जाती है। अपनी इस कृति में विक्रम सेठ ने जर्मन-यहूदी स्त्री 'हेनी' के व्यक्तित्व और व्यवहार का खाका खींचा है और लकड़ी के हाथ से भी सफल डेंटिस्ट बने रहने वाले अंकल शांति सेठ का भी। यही अर्थ है इनकी कृति 'टू लाइव्‌स' यानी दो जीवन का। यह पुस्तक 512 पेज की है।

पुस्तक- 'टू लाइव्‌स'
लेखक- विक्रम सेठ
प्रकाशक- वाइकिंग
मूल्य- 695 रुपए।

Show comments

मां गंगा के पवित्र नाम पर दें बेटी को प्यारा सा नाम, पौराणिक हैं अर्थ

हर्षा रिछारिया से पहले चकाचौंध छोड़ अध्यात्म की राह पर निकलीं ये मशहूर एक्ट्रेसेस, संन्यास को बनाया जीवन

रात में बच्चों के कपड़े क्यों नहीं सुखाने चाहिए घर से बाहर, जानिए सच्चाई

पीरियड्स में महिला नागा साधु कैसे करती हैं महाकुंभ में स्नान, ये हैं नियम

76th Republic Day : गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन में निबंध

शिक्षक और छात्र का मजेदार चुटकुला: गणतंत्र दिवस क्यों मनाया जाता है ?

नए साल में तनावमुक्त रहने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

2025 में कब है स्वामी श्री रामानंदाचार्य की जयंती, जानें कैसे मनाई जाती है?

सर्दियों में रोजाना हॉट चॉकलेट पीने से क्या होता है सेहत पर असर

कौन हैं नीरज चोपड़ा की दुल्हनिया हिमानी मोर, कहां ली है एजुकेशन और टेनिस से क्या है नाता