Hanuman Chalisa

National Hindi Diwas 2023: भारत के अलावा हिंदी इन बोली जाती है 10 देशों में भी

Webdunia
In which countries Hindi is spoken: हिन्दी सिर्फ भारत में ही नहीं बोली जाती है। यह दुनिया के कई देशों में बोली जाती है। एक रिपोर्ट के अनुसार विश्‍व में करीब 80 करोड़ से ज्यादा लोग हिंदी बोलते हैं। 10 जनवरी को विश्‍व हिन्दी दिवस और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। आओ जानते हैं कि किन किन देशों में व्यापक स्तर पर बोली जाती है हिन्दी।
 
भारत के बाहर हिंदी जिन देशों में बोली जाती है उनमें पाकिस्तान, भूटान, नेपाल, बांग्लोदश, श्रीलंका, मालदीव, म्यांमार, इंडोनेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड, चीन, जापान, ब्रिटेन, जर्मनी, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका, मॉरिशस, यमन, युगांडा और त्रिनाड एंड टोबैगो, कनाडा आदि देश शामिल हैं। 2018 के आंकड़ों अनुसार भारत के बाहर हिन्दी बोलने वाले अमेरिका में 648983, मॉरीशस में 685170, दक्षिण अफ्रीका में 890292, यमन में 232670, युगांडा में 147000, सिंगापुर में 5000, ऑस्ट्रेलिया में करीब 110,000, कनाडा में 100000, नेपाल में 800000, न्यूजीलैंड में 20000, जर्मनी में 30000 हैं।
 
नेपाल : नेपाल में बड़े पैमाने पर हिंदी बोली जाती है। हिंदी यहां पर दूसरे नंबर की भाषा है। 
 
पाकिस्तान : पाकिस्तान पहले भारत का ही हिस्सा हुआ करता था। यहां पर भी व्यापकर स्तर पर हिंदी बोलने और समझने वाले लोग रहते हैं। पाकिस्तान में हिंदी और उर्दू के साथ पंजाबी, सिंधी, पास्तो, बलूची भाषाएं भी बोली जाती हैं।
 
बांग्लादेश : बांग्लादेश में बंगाली के बाद हिंदी दूसरे नंबर की भाषा है। अधिकतर लोग हिंदी बोलते नहीं तो समझते जरूर हैं। बांग्लादेश में बांग्ला ऑफिशियल भाषा है। यहां इंग्लिश के साथ हिंदी भी बोली जाती है।
 
फिजी : दक्षिण प्रशांत महासागर के मेलानेशिया के पांच देशों में से एक फिजी में हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला है।
मॉरीशस : मॉरीशस में भी कई लोग हिंदी बोलते हैं। हिंदी यहां बोली जाने वाली दूसरी भाषा है।
 
थाईलैंड : थाईलैंड में अंग्रेजी ऑफिशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिन्दी और भोजपुरी भी बोली जाती है।
 
सूरीनाम : यहां सबसे ज्यादा बोले जानी वाला भाषा डच है। इसके बाद सरनन टोंगो का नंबर आता है जबकि सूरीनामी हिन्दी यहां की तीसरी सबसे बड़ी भाषा के रूप में जानी जाती है जो भोजपुरी का एक रूप है। 
 
त्रिनिदाद : यहां अधिकांश लोग त्रिनिदाद अंग्रेजी बोलते हैं, जो एक क्रियोल भाषा है। कुछ लोग फ़्रेंच-व्युत्पन्न क्रियोल, स्पैनिश या हिंदी बोलते हैं।
 
टोबैगो : टोबेगो में अंग्रेजी ऑफिशियल भाषा है। यहां पर स्पेनिश, फ्रेंच, हिन्दी और भोजपुरी भी बोली जाती है।
 
गुयाना : गुयाना की आधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, परंतु यहां 20 प्रतिशत से ज्यादा लोग हिंदी भी बोलते हैं। गुयाना या गयाना एक दक्षिण अमेरिकी देश है। 43.5% लोग भारतीय मूल के हैं जबकि 30 प्रतिशत लोग अफ्रीकी हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मी में यदि लू लग जाए तो करें ये घरेलू उपचार

Vastu tips: किराए के घर में रह रहे हैं? तो जान लें ये 8 वास्तु टिप्स, जो बदल देंगे आपकी किस्मत

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सफर में गर्मी से बचना है? अपनाएं ये 5 आसान देसी उपाय, नहीं होगा हीट स्ट्रोक

Summer health tips: गर्मी में धूप से बचने के 10 प्रभावी उपाय

सभी देखें

नवीनतम

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

छत्रपति संभाजी महाराज: मौत सामने थी, फिर भी धर्म और स्वाभिमान से नहीं किया समझौता

बंगाल जीत के बाद भाजपा की अगली राजनीति

kids entertaining story: कहानी: जादुई मटका और स्मार्ट कौआ (The 2026 Twist)

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख