जानिए हिन्दी सेवी विदेशी विद्वान

Webdunia
ऋषि गौतम

विदेशी पहचान, हिन्दी जुबान

अपने ही देश में भाषाओं के नाम के पर आज भी हम लड़ते हैं। लेकिन विदेशी मूल के ऐसे कई ऐसे लोग हुए हैं जिन्हें इंडोलॉजिस्ट या भारतीय विद्याविद् कहा जाता है उन्होंने भारतीय भाषा,समाज और संस्कृति को न सिर्फ अपने नजरिये से देखा-परखा बल्कि उसी के होकर रह गए।

 
FILE


विदेशी विद्वानों के भारत से प्रभावित होने की लंबी परंपरा रही है। यहां आने के बाद अधिकां श ने न सिर्फ भारत की संस्कृति और धर्म से खुद को जोड़ लिया,बल्कि क ई ने अलग-अलग भाषाएं सीख कर उन भाषाओं की सेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया। हिन्दी दिवस के मौके पर आज जानें  कुछ ऐसे ही लोगों के बारे में जिनका जन्म भले विदेश में हुआ लेकिन आजीवन वे हिन्द ी के सेवा में लगे रहे......

अगले पेज पर : फादर कामिल बुल्के

फादर कामिल बुल्के-(बेल्जियम)-

फादर कामिल बुल्के एक ऐसे विद्वान थे जो भारतीय संस्कृति और हिन्द ी से जीवन भर प्यार करते रहे। फादर कामिल बुल्के हिन्दी के एक ऐसे समर्पित सेवक रहे,जिसकी मिसाल दी जाती है। 1909 में बेल्जियम में जन्में फादर कामिल बुल्के ने अपने युवा दिनों में संन्यासी बनने का फैसला करके भारत की तरफ रुख किया और झारखंड के रांची में आकर एक स्कूल में पढ़ाने लगे। खुद इंजिनियरिंग के स्टूडेंट रहे कामिल बुल्के को भारत में बोली से ऐसा लगाव हुआ कि उन्होंने न सिर्फ हिन्दी , बल्कि ब्रज,अवधी और संस्कृत भी सीखी।

इन भाषाओं को भारतीय विश्वविद्यालयों में सीखने और उनमें मानक डिग्रियां हासिल करने के दरम्यान उन्हें राम नाम की ऐसी लगन लगी कि उन्होंने राम कथा की उत्पत्ति पर सबसे प्रामाणिक शोध किया। बुल्के का यह हिन्द ी प्रेम ही था कि शोध के दौरान उन्होंने अपनी पीएचडी थीसिस हिन्द ी में ही लिखी। जिस समय वे इलाहाबाद में शोध कर रहे थे उस समय देश में सभी विषयों की थीसिस अंग्रेजी में ही लिखी जाती थी। उन्होंने जब हिन्दी में थीसिस लिखने की अनुमति मांगी तो विश्वविद्यालय ने अपने शोध संबंधी नियमों में बदलाव लाकर उनकी बात मान ली। उसके बाद देश के अन्य हिस्सों में भी हिन्द ी में थीसिस लिखी जाने लगी।

बाद में वह सेंट जेवियर कॉलेज,रांची में हिन्द ी और संस्कृत के विभागाध्यक्ष भी रहे। कामिल बुल्के का एक और महत्वपूर्ण काम हिन्द ी-अंग्रेजी शब्दकोश की तैयारी थी,जिसे उन्होंने उम्र भर बहुत जतन से बढ़ाया। बाद के दिनों में वह चर्च में पुजारी बने और उनके नाम के आगे फादर लगा। भारत में उन्होंने बाइबल का हिन्द ी अनुवाद भी पेश किया।

उन्होंने लिखा भी है, 'ईश्वर का धन्यवाद, जिसने मुझे भारत भेजा और भारत के प्रति धन्यवाद,जिसने मुझे इतने प्रेम से अपनाया। 7 अगस्त 1982 को फादर बुल्के का निधन हो गया। हिन्दी सेवा के लिए उन्हें भारत के सर्वोच् च नागरिक सम्मानों में से एक 'पद्मभूषण'से सम्मानित किया गया।

अगले पेज पर : डॉ.जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन

डॉ.जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन-(आयरलैंड)-

जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन का भारतीय विद्याविशारदों में,खासकर भाषाविज्ञान के क्षेत्र में,उनका स्थान अमर है। ग्रियर्सन को भारतीय संस्कृति और यहां के निवासियों के प्रति अगाध प्रेम था। भारतीय भाषाविज्ञान के वे महान् उन्नायक थे।

वह 1873 में इंडियन सिविल सर्वि स के अफसर के तौर पर भारत आए था। वह उन कम गोरे ऑफिसरों में थे,जिन्होंने अंग्रेजों के शासनकाल में राज करने से ज्यादा अपनी प्रजा के हित में मेहनत और निष्ठा से काम करने पर जोर दिया।

उन्हें इस बात का श्रेय है कि उन्होंने कई भाषाओं वाले इस मुल्क में भाषाओं का एक परिवार 'लिंग्विस्टिक सर्वे ऑफ इंडिया' जैसी ऐतिहासिक कृति के जरिए बनाया। कुल 21 जिल्दों में छपा यह सर्वे स्थाई महत्व का है।

7 जनवरी, 1851 को आयरलैंड के डब्लिन में जन्मे ग्रियर्सन का बचपन से ही भाषाओं के प्रति लगाव था। आम दफ्तरी के उलट ग्रियर्सन दफ्तर के बाद अपना बचा हुआ वक्त संस्कृत,प्राकृत, हिन्द ी और बांग्ला भाषाओं और साहित्य के अध्ययन में लगाते थे। जहां भी उनकी नियुक्ति होती थी,वहां की भाषा,बोली,साहित्य और लोक जीवन की ओर वह खिंचते चले जाते थे।

जार्ज ग्रियर्सन ने हिन्द ी को'आम बोलचाल की महाभाषा'कहा था। परदेसी होने के बावजूद उन्होंने 'खड़ी बोली हिन्दी ' को न सिर्फ सीखा,बल्कि उस सीख को उन्होंने हिन्द ी की पाठ्य-पुस्तकें तैयार कर हिन्द ी को ही लौटा भी दिया। उनके काम का दायरा इस तरह अकादमिक जरूर था,लेकिन एक नई भाषा में यह पहली और असरदार कोशिश थी,जिसने आगे की राह खोली।

1941 में उनकी मृत्यु हो गई। सरकार ने उनकी सेवाओं की याद में 'डॉ.जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार'की स्थापना की है,जो केंदीय हिन्द ी संस्थान द्वारा किसी गैर भारतीय को हिन्दी के क्षेत्र में विशिष्ट सेवा के लिए दिया जाता है।

अगले पेज पर :
रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर -(न्यूजीलैंड)-

रोनाल्ड स्टुअर्ट मेक्ग्रेगॉर सच्चे हिन्द ी प्रेमी थे। उन्होंने पश्चिमी दुनिया में हिन्द ी की अलख जगाई। 1964 से लेकर 1997 तक कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में वह हिन्द ी पढ़ाते रहे। वह चोटी के भाषा विज्ञानी,व्याकरण के विद्वान,अनुवादक और हिन्द ी साहित्य के इतिहासकार थे।

मेक्ग्रेगॉर ने हिन्दी की शिक्षा 1959-60 में इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ली। उसके बाद उन्होंने 1972 में हिन्द ी व्याकरण पर 'एन आउटलाइन ऑफ हिन्द ी ग्रामर' नाम की अहम किताब लिखी। इस विनम्र हिन्द ी सेवी का हाल ही में 84 साल की उम्र निधन हो गया।

अगले पेज पर : पीटर वरान्निकोव- (रूस)-



पीटर वरान्निकोव- (रूस)

पीटर वरान्निकोव के बारे में मशहूर है कि भले ही वह रूसी हों,पर कभी किसी जन्म में जरूर हिंदुस्तानी रहे होंगे। भारत उनके दिल में बसता है। उन्हें तुलसीदास की अमर रचना 'रामचरितमानस' ने इतना प्रभावित किया कि उन्होंने इसका रूसी में अनुवाद किया। यह अनुवाद बेहद चर्चित हुआ।

वह 70 के दशक में दिल्ली स्थित सोवियत सूचना केंद से जुड़े थे और हिन्द ी लेखकों और दिल्ली के कॉफी हाउस में होने वाली उनकी बैठकों में पाबंदी से आते थे। सोवियत संघ के विघटन तक उन्होंने यहीं रहकर काम किया। रूस लौटने के बाद उन्होंने वहां हिन्द ी सिनेमा पर केंदित एक पत्रिका भी निकाली। पीटर बढ़ती उम्र की वजह से अब सक्रिय तो नहीं हैं,लेकिन रूस में हिन्दी ज ानने वालों के बीच एक प्रेरक शख्सियत जरूर हैं।

अगले पेज पर : प्रोफेसर च्यांग चिंगख्वेइ (चीन)


प्रोफेसर च्यांग चिंगख्वेइ (चीन)

प्रफेसर च्यांग चिंगख्वेइ ने चीन में हिन्द ी के प्रचार-प्रसार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वह लगभग 25 बरसों से पेइचिंग यूनिवर्सिटी के हिन्द ी विभाग से जुड़े हैं। वह आजकल पेइचिंग यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर इंडियन स्टडीज के अध्यक्ष हैं। हिन्द ी के महाकवि जयशंकर प्रसाद की कविता 'आंसू' के मर्मज्ञ प्रोफेसर च्यांग हिन्द ी में कहानियां भी लिखते हैं।

वह कहते हैं,'चीन में भारत और हिन्द ी को लेकर हमेशा से जिज्ञासा का भाव रहा है। उनका मानना है कि भारत-चीन के बीच बनते-बिगड़ते रिश्तों के चलते चीन में हिन्द ी का सही तरीके से प्रसार नहीं हो पाया। उन्हें 2007 में न्यूयॉर्क में आयोजित आठवें विश्व हिन्द ी सम्मेलन में हिन्द ी सेवा के लिए सम्मानित किया गया।

अगले पेज पर : अकियो हागा (जापान)


अकियो हागा (जापान)

यह जापान में हिन्द ी के प्रचार-प्रसार के लिए काम करते हैं। जापानी और हिन्द ी भाषा के विद्वान एवं कवि अकियो हागा महात्‍मा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हिन्दी वि‍श्‍वविद्यालय,वर्धा में प्रोफेसर के पद पर हाल ही में नियुक्‍त हुए हैं।

वे विश्‍वविद्यालय में जापानी भाषा के विद्यार्थियों को पढ ाए ंगे। भारत से उनका शुरुआती जुड़ाव भगवान बुद्ध की वजह से हुआ। उन्होंने टोक्यो यूनिवर्सिटी ऑफ फॉरेन स्टडीज से हिन्द ी में एम.ए.करने के बाद वहीं हिन्द ी पढ़ाना शुरू किया।

टोक्यो यूनिवर्सिटी में हिन्द ी 1909 से पढ़ाई जा रही है। भारत से बाहर सबसे पहले हिन्दी की कक्षाए ं यहीं शुरू हुई।

अगले पेज पर : इमरै बंघा (हंगर ी)


इमरै बंघा (हंगर ी)

कहां हंगरी,कहां हिन्द ी। लेकिन जब लगन लगती है,तो लोग दूर-दराज से खिंचे चले आते हैं। ब ुडापेस् ट यूनिवर्सिटी में इंडोलॉजी की पढ़ाई करते वक्त इमरै बंघा को भारतीय कवि आनंदघन की कविता से ऐसा जुड़ाव बना कि उन्होंने न सिर्फ हिन्द ी की विधिवत पढ़ाई की, बल्कि इस कवि पर भारत स्थित शांतिनिकेतन यूनिवर्सिटी से हिन्द ी में पीएचडी भी की।

उनकी लिखी किताब 'सनेह को मारग' ने हिन्द ी प्रेमियों को अपने ही एक पुरखे कवि को एक नई रोशनी में देखने की सहूलियत दी। बंघा के इस काम की प्रामाणिकता इसी बात से जाहिर है कि उन्होंने आनंदघन की जीवनी लिखने के साथ-साथ उनके गुम हुए ऐसे कई पदों को भी ढूंढ निकाला,जिसे पाने की जहमत किसी भारतीय हिन्दी सेवक ने कभी नहीं उठाई। फिलहाल बंघा ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में हिन्द ी पढ़ा रहे हैं।

वैसे य ह सिलसिला यही नहीं थमता है। दूसरी सरजमी पर पैदा होने वाले ऐसे ही और भी बहुत से विदेशी लोग हैं जिन्होंने हिन्द ी की महत्ता को पहचाना और खुले मन से हिन्द ी की प्रशंसा की है। ( समाप्त)

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

तपती धूप से घर लौटने के बाद नहीं करना चाहिए ये 5 काम, हो सकते हैं बीमार

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी आउटफिट

सभी देखें

नवीनतम

Happy Laughter Day: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद

World laughter day 2024: विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में