हिन्दी दिवस पर कविता : संकल्प

संजय वर्मा 'दृष्ट‍ि'
अंग्रेजी के शब्दों से हो रहा
हिंदी के इंद्रधनुष-सी
साहित्य शाला का रंग फीका 
मानव देख रहा धुंधलाई आंखों से 
और व्यथित मन सोच रहा 
लिखने/पढ़ने में क्यों? बढ़ने लगे 
हिंदी में अंग्रेजी के मिलावट के खेमे
शायद, मिलावट के प्रदूषण ने 
हिंदी को बंधक बना रखा हो 
तभी तो हिंदी सिसक-सिसक कर 
हिंदी शब्दों की जगह 
गिराने लगी लिखने/पढ़ने /बोलने में 
तेजाबी अंग्रेजी आंसू 
साहित्य से उत्पन्न मानव अभिलाषा 
मर चुकी है अंग्रेजी के वायरस से
कुछ बची वो स्वच्छ ओस-सी बैठी है 
हिंदी 
विद्वानों की जुबां पर 
सोच रही है आने वाले कल का 
हिंदी लिखने/पढ़ने/बोलने से ही तो कल है 
हिंदी से ही मीठी जुबां का हर एक पल है 
संकल्प लेना होगा - हिंदी लिखने /पढ़ने/बोलने का आज 
हिंदी को बचाने का होगा ये ही एक राज
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

वर्ल्ड म्यूजिक डे 2025 : संगीत का साथ मेंटल हेल्थ के लिए इन 7 तरीकों से है फायदेमंद

21 जून योग दिवस 2025: सूर्य नमस्कार करने की 12 स्टेप और 12 फायदे

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: 30 की उम्र तक हर महिला को शुरू कर देना चाहिए ये 5 योग अभ्यास

21 जून: अंतरराष्ट्रीय योग एवं संगीत दिवस, जानें इसकी 3 खास बातें

क्यों पुंगनूर गाय पालना पसंद कर रहे हैं लोग? जानिए वैदिक काल की इस अद्भुत गाय की विशेषताएं

सभी देखें

नवीनतम

अपनी दिनचर्या में शामिल करें ये सुपरफूड्स, हमेशा बने रहेंगे हेल्दी

21 जून को साल के सबसे लंबे दिन पर करें ये 8 विशेष उपाय

विश्‍व योग दिवस 2025: योग से कैसे कर सकते हैं तोंद को कम?

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2025: मात्र 10 मिनट अंग संचालन करने से ही बने रहेंगे सेहतमंद

स्टडी : नाइट शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को अस्थमा का खतरा ज्यादा, जानिए 5 कारण

अगला लेख