तब जब अंगरेजी 'गरीब' थी

हिन्दी दिवस विशेष

Webdunia
FILE
जिस अंगरेजी के वर्चस्व को आज हिन्दी भाषा के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है वहीं अंग्रेजी दो-ढाई सौ साल पहले यूरोप में काफी उपेक्षित भाषा थी। आज जो हाल हिन्दी का है वह कभी अंगरेजी का था। इसका कारण था अभिजात्य भाषा फ्रेंच और जर्मन का वर्चस्व।

विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजविज्ञान, मानविकी, दर्शनशास्त्र आदि विषयों पर फ्रेंच और जर्मन में अधिक काम होता था। ज्ञान का भंडार अंगरेजी के बजाय उक्त भाषा में उपलब्ध था और वैज्ञानिक, शोधकर्ता अंगरेजी भाषा में मौलिक काम बहुत कम किया करते थे। फ्रेंच और जर्मन में सृजित ज्ञान का अंगरेजी में अनुवाद होता था।

बिजली के सिद्घांत प्रतिपादित करने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक माइकल फराडे ने अंगरेजी भाषा के लिए बड़ी पैरवी की। उन्होंने 1857 में अपने वैज्ञानिक मित्रों से कहा कि अगर हम अंगरेजी भाषा में ज्ञान का सृजन नहीं करेंगे तो यह भाषा हमेशा पिछड़ी रहेगी।

हम यह तय करें कि हम अपने शोध-सिद्घांत अंगरेजी में लिखें, उसके बाद दूसरी भाषाओं में अनुवाद हो। जैसे ही अंगरेजी में मौलिक सृजन प्रारंभ हुआ इस भाषा की दशा और दिशा बदल गई। आज यह विश्व की महाशक्ति अमेरिका, यूरोप, एशिया के कई देशों समेत आधे विश्व पर राज कर रही है।

FILE
सबक

हिन्दी को प्रतिष्ठित करना है तो विज्ञान, गणित अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाज विज्ञान, कानून के क्षेत्र में नए ज्ञान का सृजन, मौलिक कार्य और अनुवाद हिन्दी में करना होगा। अन्य भारतीय भाषाओं के शोध सीधे हिन्दी में और हिन्दी के कार्य सीधे अन्य भाषाओं में अनुदित होना चाहिए। अंगरेजी की मध्यस्थता खत्म कर ही हम उस पर निर्भरता खत्म कर सकते हैं।

प्रस्तुति : आशा सिंह

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नवरात्रि में किया जाने वाला गरबा देवी की आराधना के साथ कैसे है एक बेहतरीन व्यायाम

गरबा क्वीन फाल्गुनी पाठक जिनके गानों के बिना अधूरा है नवरात्रि सेलिब्रेशन, जानिए कैसे हुई थी करियर की शुरुआत

राजगिरा के फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान, व्रत के अलावा भी खा सकते हैं इससे बने व्यंजन

ऑक्सिडाइज्ड ज्वेलरी : महिलाओं और लड़कियों के फेस्टिव लुक के लिए है परफेक्ट चॉइस

इस बार करवा चौथ पर पत्नी जी को दें ऐसा उपहार कि ये मौका बन जाए यादगार

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर भारत के केला उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी

त्यौहारों के मौसम में इस तरह चुनें अपनी स्किन के लिए Perfect Foundation Shade

10 साल में 65 हजार Cyber Fraud, इंदौर में ही Digital Arrest के 27 केस, तैयार होंगे 5 हजार सायबर कमांडो

Immunity Booster : त्योहारों के दौरान महिलाएं ये चीजें खाकर बढ़ा सकती हैं अपनी इम्युनिटी

रात में अपनी त्वचा को करें विशेष देखभाल : घर पर बनाएं ये बेहतरीन Night Creams, जानिए इनकी आसान रेसिपी