जानिए निबंध क्या है, कैसे लिखा जाता है

Webdunia
'निबंध' शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है- नि+बंध।
 
इसका अर्थ है भली प्रकार से बंधी हुई रचना।
 
अर्थात वह रचना जो विचारपूर्वक, क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।
 
परिभाषा - 'निबंध वह गद्य रचना है, जो किसी विषय पर क्रमबद्ध रूप से लिखी गई हो।'
 
निबंध के विषय 
 
जीवन के सभी क्षेत्रों में सफल विचार-विमर्श के लिए हमें श्रेष्ठ निबंध लेखन की आवश्वयकता होती है। निबंध‍ किसी भी विषय पर लिखा जा सकता है। आज सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और वैज्ञानिक विषयों पर निबंध लिखे जा रहे हैं। संसार का हर विषय, हर वस्तु, व्यक्ति एक निबंध का केंद्र हो सकता है।
 
अच्छा निबंध कैसे लिखें? 
 
अच्‍छा निबंध लिखने के प्रमुख नियम इस प्रकार हैं-
 
1. निबंध लेखन के पूर्व विषय पर विचार कर- 

(अ) निबंध को शीर्षकों (पॉइंट्‍स) में बांट लेना चाहिए।
(ब) इन शीर्षकों को उपशीर्षकों में बांट लेना चाहिए।
(स) अधिक नहीं तो आरंभ, मध्य उपसंहार पर्याप्त है।
 
2. भाषा सरल और स्पष्ट होनी चाहिए।
 
3. विचारों को क्रमबद्ध रूप से स्पष्ट करना चाहिए।
 
4. विचारों की पुनरावृत्ति से बचना चाहिए।
 
5. लिखने के बाद उसे पढ़िए, उसमें आवश्यक सुधार कीजिए।
 
6. भाषा संबंधी त्रुटियां दूर कीजिए।
 
7. यदि समय हो तो उसे दुबारा सुंदर सुवाच्य अक्षरों में लिखिए।
 
8. कोई उपयुक्त कथन याद हो तो उसे यथास्थान जोड़िए।
 
याद रखिए 
 
1. निबंध परीक्षा कॉपी के दो या तीन पेज से अधिक न हो।
 
2. पॉइंट वाइज अर्थात शीर्षकों में लिखिए।
 
3. शीर्षकों को रेखांकित (अंडरलाइन) करना न भूलिए।
Show comments

इस Mothers Day अपनी मां को हाथों से बनाकर दें ये खास 10 गिफ्ट्स

मई महीने के दूसरे रविवार को ही क्यों मनाया जाता है Mothers Day? जानें क्या है इतिहास

वजन कम करने के लिए बहुत फायदेमंद है ब्राउन राइस, जानें 5 बेहतरीन फायदे

इन विटामिन की कमी के कारण होती है पिज़्ज़ा पास्ता खाने की क्रेविंग

गर्मियों में ये 2 तरह के रायते आपको रखेंगे सेहतमंद, जानें विधि

थाईलैंड के मनमौजी और अय्याश राजा की कहानी, 5 पत्‍नियां, कई रखैल और 13 बच्‍चे

करवट लेने पर भी आते हैं चक्कर तो हो सकते हैं ये 6 कारण

खून की कमी को दूर करने के लिए डाइट में शामिल करें ये जूस

ICMR का प्रोटीन सप्लीमेंट से बचने को लेकर अलर्ट, बताया क्‍या होती है हेल्दी डाइट?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास