Hanuman Chalisa

होली की रोमांटिक शायरी : खास आपके लिए...

Webdunia
होली के त्योहार पर दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश और शुभकामनाएं देना तो आम बात है, लेकिन कैसा हो जब आप अपने किसी खास को स्पेशल अंदाज में होली के रंगीन त्योहार की शुभकामनाएं दें। हम आपके लिए पेश कर रहे हैं 10 ऐसी रोमांटिक शायरी जो आप इस होली अपने किसी खास को भेज सकते हैं -
 
 
(1) 
 
नेचर का हर रंग आप पर बरसे 
 
हर कोई आपसे होली खेलने को तरसे 
 
रंग दे आपको सब मिलकर इतना 
 
कि वह रंग उतरने को तरसे....
 
============= 
(2)  
 
होली के रंग बिखरेंगे,
 
संग पिया हम अब भीगेंगे,
 
होली में और भी रंग होगा
 
मेरा पिया जब मेरे संग होगा !!
 
============= 
(3) 
 
होली शायरी : नहाना छोड़ दिया
 
आपने दिल का हाल बताना छोड़ दिया,
 
हमने भी गहराई में जाना छोड़ दिया।
 
होली से पहले ही आपने
 
सुबह नहाना छोड़ दिया?
 
============= 
(4) 
 
खा के गुजिया पीके भंग
 
लगा के थोड़ा-थोड़ा सा रंग
 
बजा के ढोलक और मृदंग
 
खेले होली हम तेरे संग
 
============= 
(5)  
 
आजकल की लड़कियां नहीं हैं रोती-धोती
 
खुले बालों में बदल चुकी हैं उनकी चोटी
 
लड़कों को बैखोफ सुना देती है खरी-खोटी
 
बड़ी-बड़ी सफलताएं भी उन्हें लगती हैं छोटी
 
सेलेरीज़ लेती हैं आजकल सभी मोटी-मोटी' 
 
============= 
(6) 
 
दिलों के मिलने का मौसम है
 
दूरियां मिटाने का मौसम है
 
होली का त्यौहार ही ऐसा है
 
रंगों में डूब जाने का मौसम है
 
============= 
(7) 
 
खुदा करे हर साल चांद बन कर आए
 
दिन का उजाला शान बन के आए
 
कभी ना दूर हो आपके चेहरे से हंसी
 
ये होली का त्यौहार ऐसा मेहमान बन के आए
 
============= 
(8)
 
राधा के रंग और कृष्णा की पिचकारी
 
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी
 
ये रंग ना जाने कोई मजहब ना कोई बोली
 
मुबारक हो आपको खुशियों भरी होली
 
============= 
(9) 
 
खुदा करे की इस बार होली ऐसी आए
 
बिछड़ा हुवा मेरा प्यार मुझे मिल जाए
 
मेरी दुनिया तो रंगीन है सिर्फ उस से
 
काश वो आए और चुपके से गुलाल लगा जाए
 
============= 
(10) 
 
निकलो गलियों में बना कर टोली
 
भिगा दो आज हर एक की झोली
 
कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो
 
वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली
 
***समाप्त*** 

ALSO READ: चटपटी शायरी : हैप्पी होली

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

होम्बले फिल्म्स ने किया अपनी अगली फिल्म का ऐलान, पहली बार साथ काम करेंगे सूर्या और डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल

राज कुंद्रा को पांच साल से न्याय का इंतजार, बोले- हर बार अंतिम सुनवाई से पहले बदल जाता है जज

रवि किशन का छलका दर्द: 34 साल बाद मिली सफलता, बोले- सब आगे निकल गए, मैं पीछे रह गया

Awarapan 2 Teaser: दिशा पाटनी का सस्पेंस से भरा किरदार, फैंस की बढ़ी एक्साइटमेंट

एसएस राजामौली ने रचा इतिहास, फ्रांस के शीर्ष फिल्म संस्थान में मिली परमानेंट जगह

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख