Hanuman Chalisa

कोरोनाकाल के बाद स्कूल गया 1 अद्भुत बालक : शर्तिया लोटपोट कर देगा यह जोक

Webdunia
कोरोनाकाल के लंबे अवकाश के बाद जब स्कूल खुले तो सत्र की शुरुआत के पहले दिन, पहले ही पीरियड में जब शिक्षक अपना रजिस्टर लेकर कक्षा में दाखिल हुए तो वहां फ़क़त एकमात्र छात्र को देखकर उनका ह्रदय अंदर ही अंदर गदगद हो गया परंतु अपनी कर्मठता दर्शाने के लिए उन्होंने अपनी भवों को तिरछा कर लिया और दो मिनट कक्षा में चहलकदमी करने के बाद उस छात्र से बोले :

32 बच्चे लिखे हैं इस रजिस्टर में और तुम कक्षा में अकेले हो। क्या पढ़ाऊं तुम अकेले को? तुम भी चले जाओ।
 
जनाब जब बालक पहले ही दिन पढ़ने आया था तो कुछ तो विशेष होगा ही उसमें। तुरंत बोला,

सर, मेरे घर पर दूध का कारोबार होता है और 15 गाय हैं। अब आप एक पल के लिए फर्ज करो कि मैं सुबह उन पंद्रह गायों को चारा डालने जाता हूं और पाता हूं कि चौदह गाय वहां नहीं हैं तो क्या उन चौदह गायों के कहीं जाने की वजह से मैं उस पंद्रहवीं गाय का उपवास करा दूं?
 
शिक्षक को उस बालक का उदाहरण बहुत पसंद आया और उन्होंने अगले दो घंटे तक उस बालक को अपने ज्ञान की गंगा से पूरा सराबोर कर दिया और कहा,तुम्हारी गायों वाली तुलना मुझे बहुत पसंद आई थी। कैसा लगा मैं और मेरा पढ़ाना?
 
बालक अदभुत था इसलिए तुरंत बोला, सर, आपका पढ़ाना मुझे पसंद आया लेकिन आप पसंद नहीं आए।
शिक्षक ने तुरंत पूछा, क्यों? 
 
बालक बोला :  चौदह गायों की गैरहाज़िरी में पंद्रह गायों का चारा एक गाय को नहीं डालना चाहिए था।
बड़े होकर उसी बालक ने, WhatsApp यूनिवर्सिटी की स्थापना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

इस जंगल में जानवर नहीं, इंसान मिलेंगे, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' का टीजर रिलीज

शाहरुख खान के गैरेज में शामिल हुई दुनिया की सबसे लग्जरी SUV, जानिए कीमत और खासियत

क्या शहनाज गिल को मिला नया प्यार? RCB के इस स्टार क्रिकेटर संग जुड़ा रहा नाम

तारा सुतारिया का धमाकेदार Cannes डेब्यू, क्लासिक लुक ने जीता दिल

जब दूरदर्शन ने कर दिया था माधुरी दीक्षित को रिजेक्ट, बॉलीवुड ने बनाया क्वीन

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख