खतरनाक तोते का funny जोक: हंसा हंसा कर थका देगा

Webdunia
एक कामकाजी महिला के घर का एसी खराब हो गया । उसने मेकैनिक को फोन किया...
 
" मैं मिसेज़ दुबे बोल रही हूँ ...नेहरू नगर पारिजात एक्सटेंशन Q .NO . HIG  B/16 से.....मेरा हाल में लगा ए सी काम नहीं कर रहा है...तुम दोपहर को मेरे आफिस जाने के बाद आ कर ठीक कर देना ...पूरा घर लॉक रहेगा ...सिर्फ हाल खुला रहेगा । मेन डोर की चाबी बगल में दूसरे गमले के नीचे होगी...!  ताला खोलकर हाल में लगा ए सी ठीक करना है...! 
 
हाल में एक डाबरमेन कुत्ता होगा जो बंधा नहीं होगा...पर डरना मत ...वो ट्रेंड कुत्ता है...जब तक कोई आदेश सुनाई न दे वह कुछ नहीं करता ...! 
 
 पिंजरे में एक तोता है....बहुत बोलता है ..पर तुमको उसे एक शब्द भी नहीं कहना है....! काम खत्म होने के बाद हाल को लॉक करके चाबी उसी गमले के नीचे दबा देना....!  मैं शाम को आफिस से लौटते समय तुम्हारा पेमेंट कर दूँगी......ठीक है...?   एक बार फिर बोल रही हूँ.......तोते को एक शब्द भी मत कहना . ..वर्ना तुम खुद भुगतना.... ! ठीक है...!! "
 
     दोपहर मेकेनिक  , हाल का ताला खोलकर अंदर आया तो सोफे के पास एक खतरनाक डाबरमेन कुत्ता लेटा हुआ था जिसे देखकर वह सहम गया , पर कुत्ता एक बार उसकी ओर देखने के बाद फिर ऊँघने लगा । जब आगे बढ़ा तो तोता चालू हो गया ..." अबे चोर.  ..क्या कर रहा है बे....."    ! और पूरे दो घंटे तक , जब तक ए सी बन नहीं गया , पूरे समय चिल्ला चिल्ला कर मेकेनिक के नाक में दम कर दिया...! 
 
     कभी उसे चोर कहता .....कभी ' मोटा भैंसा ' कहता ....कभी गन्दी गाली देता...! एकाध बार तो मेकेनिक इतना परेशान हो गया कि उसे पेंचकस से कोंचने का मन बना लिया....! पर मैडम की हिदायत आद आते ही मन मसोसकर रह गया ...!   
 
काम खत्म होने के बाद जब सामान समेट कर जाने लगा तभी तोता फिर चिढ़ाया...." अबे चोर... .मोटा साले....क्या चुराया बे .....? "
 
    अब तो मैकेनिक के लिए सहना मुश्किल हो गया....! वह सोचा कि मैडम खामखा डरा रही थी....! भला पिंजरे में बंद तोता मेरा क्या उखाड़ लेगा...? 
 
   अपना पेंचकस निकाल कर वह तोते की ओर बढ़ा...." साले हरामखोर तोते....रूक साले बताता हूँ.....!! " 
 
    मैकेनिक का इतना बोलना था कि , तोता गला फाड़कर चिल्लाया.....
 
   " छू.. .टामी...छू...!
    
      टॉमी....छू..छू...!! "
 
मेकेनिक आज तक कोमा में है.
Show comments

एक्स बॉयफ्रेंड ने लीक किया था पूनम पांडे का बाथरूम वीडियो, सालों बाद एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Cannes Film Festival 2024 में Kiara Advani का डेब्यू, दिखाई अपने ग्लैमरस लुक की झलक

Cannes 2024 के रेड कार्पेट पर Aishwarya Rai ने दूसरे दिन पहना यूनिक पीकॉक स्टाइल गाउन

दीपिका पादुकोण से नरगिस फाखरी तक, इन एक्ट्रेसेस ने किया ग्रैंड बॉलीवुड डेब्यू

25 दिन बाद घर लौटे तारक मेहता के रोशन सोढ़ी, बताया कहां थे इतने दिन

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख