दिल नहीं फेफड़े की बात :वायरल हो रही है ये कविता

Webdunia
दिल की बातें करते रहे सभी
 फेफड़े का कुछ बताया ही नहीं, 
फेफड़ा भी स्वाभिमानी निकला
 गुस्सा था, पर जताया ही नहीं।
 
इतना नाराज थे ऐ दोस्त!
तो कम से कम जताया तो होता
दिल की जगह तुम भी ले सकते थे 
बस एक बार बताया तो होता। 
 
दिल का क्या है वो तो टूटता है
फिर जुड़ जाया करता है,
ऐ फेफड़े! तू गर नाराज़ हो तो
मौत की तरफ मुड़ जाया करता है।
 
ऐसा पता होता तो तुझे 
अलग ही सम्मान दिलाया होता, 
अपनी महबूबा को दिल से नहीं,
 तुझसे मिलाया होता।
 
रिश्ते सारे तूने लीले 
जो दोस्त, सगे और अपने थे
बंद किया उन सब आंखों को
 जिनमें लाखों सपने थे।
 
खैर अब बता करना क्या है
और क्या नहीं करना है,
जिंदा रहने दे इस जहां में 
हमको अभी नहीं मरना है।
 
अब बंद करो ये बरबादी 
और मानस जन को माफ करो
लोगों की सांसें लौटा दो 
और अपना मन भी साफ करो
 
तेरी फितरत पहचान गए 
सम्मान तेरा लौटाएंगे
"लंग्स डे" भी होगा भारत में अब
 तुझपर भी अभियान चलाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Cannes Film Festival 2024 में रिलीज हुआ भोजपुरी फिल्म संयोग का ट्रेलर

जैकी श्रॉफ की अनुमति के बिना उनका नाम और आवाज का इस्तेमाल करना पड़ेगा भारी, दिल्ली हाईकोर्ट ने लगाई रोक

प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, शोक व्यक्त करने पहुंचे कई सेलेब्स

साउथ एक्टर चंद्रकांत ने की आत्महत्या, पवित्रा जयराम के निधन के बाद से थे सदमे में

अर्जुन रामपाल की हुई हाउसफुल 5 में एंट्री! पहली फिल्म में निभाया था मेजर का किरदार

लहंगा-चोली पहन ईशा गुप्ता ने लगाया बोल्डनेस का तड़का, तस्वीरें वायरल

Shehnaaz Gill ने पार की बोल्डनेस की सारी हदें, टॉपलेस होकर फ्लॉन्ट किया क्लीवेज

47 की उम्र में भी बेहद बोल्ड हैं चित्रांगदा सिंह, देखिए एक्ट्रेस का मदहोश करने वाला अंदाज

ऑफ शोल्डर गाउन में दिशा पाटनी ने दिखाई बोल्ड अदाएं, तस्वीरें वायरल

जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, गोल्डन गाउन में शेयर की बोल्ड तस्वीरें

अगला लेख