khatu shyam baba

बहू का हिसाब, सास की उखड़ी सांस : यह जोक है लाजवाब

Webdunia
बहू विवाह के दूसरे दिन सुबह 7 बजे ज्योँ सो कर अपने कमरे से बाहर निकली, त्यों ही ड्राइंगरूम में बैठी सास की कड़क आवाज सुनाई दी...
अब ये देर से सोकर 
उठने का तरीका यहां नहीं चलेगा यह तुम्हारा मायका नहीं है 
बहू :  मायका तो खैर आपका भी नहीं है, मैं आई 1 मिनट.... 
 
बहू कमरे में गई और एक डायरी और एक छोटा सा चमड़े का बैग ले कर वापस आयी और सास के बगल में बैठकर डायरी का पन्ना खोलकर पढ़ना शुरू किया।
 
मारुति अर्टिगा - 16.40 लाख
42 इंच स्मार्ट टीवी - 52 हजार
फ्रीज - 13 हजार
वाशिंग मशीन - 10.50 हजार
सोफा+डाइनिंग टेबल+बेड - 1.10 लाख
मिक्सी+ओवन+अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण - 1.65 लाख
नगदी-15 लाख
 
डायरी में लिखा पढ़कर बहू ने कहा ..मम्मी ये वो लिस्ट है जो शादी से पहले इस घर से मेरे पिता के पास भिजवाया गया था। लिस्ट में लिखी सारी चीजें मेरे पापा ने मेरे साथ भिजवाया है। सभी चीजों का आप मिलान कर के देख लीजिए और ये भी देख लीजिए की आपने मेरे बारे में इस लिस्ट में कोई ऐसी मांग नहीं की है कि.... बहू पढ़ी-लिखी, गुणकारी, संस्कारी और कामकाजी हो। 
 
आपने बस अपने बेटे की कीमत लगाई और मेरे पिता ने आपके बेटे को मेरे लिए खरीद लिया।
 
और हां मम्मी विदाई के वक्त मेरे पिता ने ये बैग मुझे देते हुए कहा था...
 
 बेटी तू जब तक मेरे
 आंगन में रही सुरक्षित रही। मगर अब आज से तुझे अपनी हिफाजत खुद करनी है।
 
सास ने उत्सुकतावश पूछा क्या है इस बैग में 
तो बहू ने धीरे से उस छोटे से बैग का चैन खोला तो उसमें 32 बोर रिवाल्वर थी... 
 
 सास झट से अपनी उखड़ी सांस को नियंत्रित करते हुए उठी और कहा.. 
 
बेटी तू अभी सोकर उठी है रुक मैं तेरे लिए चाय बनाती हूं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

रैपर बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से की गुपचुप शादी, जानिए सारी डिटेल्स

फ्लोरल कॉर्सेट ड्रेस में खुशी कपूर का ग्लैमरस अवतार, बोल्ड अदाओं से बढ़ाया तापमान

श्रीलीला ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ, बोलीं- उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलता है

'आईजॉम्बी' एक्ट्रेस कैरी ऐनी फ्लेमिंग का निधन, 51 साल की उम्र में कैंसर से हारी जंग

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बीच 'धुरंधर 2' पर बैन की मांग, हाई कोर्ट पहुंचा मामला

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख