Hanuman Chalisa

एक यादगार एक्सीडेंट : कमाल का जोक है हंसा हंसा कर थका देगा

Webdunia
गुरुवार, 12 जनवरी 2023 (07:00 IST)
एक आदमी बड़े आराम से अपनी गाड़ी में जा रहा था कि अचानक सामने से आ रही एक महिला की गाड़ी आ कर उसकी गाड़ी से टकरा गयी … 
पर एक्सिडेंट के बाद भी,
दोनों सुरक्षित बच गए।
 जब दोनों गाड़ी से बाहर आए तो महिला ने पहले अपनी गाड़ी को देखा जो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी, फिर वो सामने की तरफ गयी जहाँ आदमी भी अपनी गाड़ी को बड़ी गौर से देख रहा था। 
तभी वह महिला उससे रूबरू होते हुए बोली-देखिये कैसा संयोग है कि गाड़ियाँ पूरी तरह से टूट-फूट गयी पर हमें चोट तक नहीं आई!
 यह सब भगवान की मर्जी से हुआ है ताकि हम दोनों मिल सकें।
 मुझे लगता है कि अब हमें 
आपस में दोस्ती कर लेनी चाहिए।
आदमी ने भी सोचा कि इतना नुकसान होने के बाद भी गुस्सा करने के बजाय दोस्ती के लिए कह रही है तो कर लेता हूं और बोला-आप बिल्कुल ठीक कह रही हैं कि ये सब भगवान की मर्जी से हुआ है।
तभी महिला ने कहा :
एक चमत्कार और देखिये कि …
पूरी गाड़ी टूट-फूट गयी पर अंदर रखी शराब की बोतल बिल्कुल सही है।
आदमी ने कहा : वाकई …
यह तो हैरान करने वाली बात है।
महिला ने बोतल खोली और बोली : आज हमारी जान बची है,
हमारी दोस्ती हुई है तो, क्यों न 
थोड़ी सी ख़ुशी मनाई जाए!
महिला ने बोतल को उस आदमी की तरफ बढ़ाया! आदमी ने बोतल को पकड़ा, मुंह से लगाया और आधी करके बोतल वापस महिला को दे दी।
फिर कहने लगा : आप भी लीजिये!
 महिला ने बोतल को पकड़ा 
उसका ढक्कन बंद किया और 
एक तरफ रख दी!
आदमी ने पूछा : 
क्या आप शराब नहीं पियेंगी ?
महिला बड़े आराम से बोली : नहीं, मैं तो अब पुलिस का इंतज़ार करूंगी,ताकि मैं बता सकूं कि इस शराबी ने नशे में मेरी गाड़ी ठोक दी है!
सम्पूर्ण नारी-शक्ति को कोटि-कोटि प्रणाम, बंदा यह एक्सीडेंट जीवन भर नहीं भूलेगा. ..  

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

जावेद जाफरी की पत्नी हबीबा से करोड़ों की ठगी, प्रॉपर्टी निवेश के नाम पर लिए 17 करोड़ रुपए

संजय दत्त की 'आखिरी सवाल' का दिल्ली में ग्रैंड प्रीमियर, CM रेखा गुप्ता ने की तारीफ

गुजराती सिनेमा ने रचा नया इतिहास, कान फिल्म फेस्टिवल में गूंजा 'लालो' का नाम

पति पत्नी और वो दो रिव्यू: जल्दबाजी और ओवर एक्टिंग में खोया हास्य

रजनीकांत की 'जेलर 2' के सेट पर दर्दनाक हादसा, करंट लगने से क्रू मेंबर की मौत

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख