Hanuman Chalisa

फ्री होकर प्यार से पढ़ना ...एक खास पीढ़ी की उल्टी यात्रा :शर्तिया मजा आएगा

Webdunia
फ्री होकर प्यार से पढ़ना
2021 से 1960 के दशक अर्थात बचपन की तरफ़
 
जो 60 को पार कर गये हैं या करीब हैं उनके लिए यह खास है
 
दुनिया में ‌जितना बदलाव हमारी पीढ़ी ने देखा है हमारे बाद की किसी पीढ़ी को "शायद ही " इतने बदलाव देख पाना संभव हो
 
हम वो आखिरी पीढ़ी हैं जिसने बैलगाड़ी से लेकर सुपर सोनिक जेट देखे हैं। बैरंग ख़त से लेकर लाइव चैटिंग तक देखा है और "वर्चुअल मीटिंग जैसी" असंभव लगने वाली बहुत सी बातों को सम्भव होते हुए देखा है। 
 
हम वो पीढ़ी हैं 
जिन्होंने कई-कई बार मिटटी के घरों में बैठ कर परियों और राजाओं की कहानियां सुनीं हैं। ज़मीन पर बैठकर खाना खाया है। प्लेट में डाल डाल कर चाय पी है।
 
हम वो लोग हैं 
जिन्होंने बचपन में मोहल्ले के मैदानों में अपने दोस्तों के साथ पम्परागत खेल, गिल्ली-डंडा, छुपा-छिपी, खो-खो, कबड्डी, कंचे जैसे खेल , खेले हैं ।
 
हम आखरी पीढ़ी के वो लोग हैं 
 जिन्होंने चांदनी रात में डीबरी, लालटेन या बल्ब की पीली रोशनी में होम वर्क किया है और दिन के उजाले में चादर के अंदर छिपा कर नावेल पढ़े हैं।  
 
हम वही पीढ़ी के लोग हैं  
जिन्होंने अपनों के लिए अपने जज़्बात खतों में आदान प्रदान किये हैं और उन ख़तो के पहुंचने और जवाब के वापस आने में महीनों तक इंतजार किया है।
 
हम उसी आखरी पीढ़ी के लोग हैं 
जिन्होंने कूलर, एसी या हीटर के बिना ही  बचपन गुज़ारा है और बिजली के बिना भी गुज़ारा किया है।
 
हम वो आखरी लोग हैं 
जो अक्सर अपने छोटे बालों में सरसों का ज्यादा तेल लगा कर स्कूल और शादियों में जाया करते थे।
 
हम वो आखरी पीढ़ी के लोग हैं 
जिन्होंने स्याही वाली दावात या पेन से कॉपी किताबें, कपडे और हाथ काले-नीले किये है। तख़्ती पर सेठे की क़लम से लिखा है और तख़्ती धोई है।
 
हम वो आखरी लोग हैं 
जिन्होंने टीचर्स से मार खाई है और घर में शिकायत करने पर फिर मार खाई है।
 
हम वो आखरी पीढ़ी के लोग हैं 
जिन्होने वो खूबसूरत रिश्ते और उनकी मिठास बांटने वाले लोग देखे हैं, जो लगातार कम होते चले गए। 
अब तो लोग जितना पढ़ लिख रहे हैं, उतना ही खुदगर्ज़ी, बेमुरव्वती, अनिश्चितता, अकेलेपन, व निराशा में खोते जा रहे हैं। और हम वो खुशनसीब लोग हैं जिन्होंने रिश्तों की मिठास महसूस की है...!!
 
हम वो आखरी लोग हैं 
जिन्होंने गुड़  की चाय पी है। काफी समय तक सुबह काला या लाल दंत मंजन या सफेद टूथ पाउडर इस्तेमाल किया है और कभी कभी तो नमक से या लकड़ी के कोयले से दांत साफ किए हैं। 

ALSO READ: एक खूबसूरत लड़की और गुप्ता जी का ब्रेकअप : यह चुटकुला नहीं है

ALSO READ: मस्त जोक : शरारती दोस्त की करतूत, रजाई की जगह लिखा लुगाई

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

कोमोलिका की बिंदी से मिहिर की मौत तक, एकता कपूर के शोज के 5 बड़े ट्विस्ट

12 साल बाद सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज हुई 'मैं तेरा हीरो', दर्शकों का मिल रहा जबरदस्त रिस्पॉन्स

गले में मंगलसूत्र पहनकर क्यों घूम रही थीं कंगना रनौट? एक्ट्रेस ने बताया शादीशुदा लुक का सच

26 की उम्र में करोड़ों की मालकिन हैं शाहरुख की लाडली, जानिए सुहाना खान की नेटवर्थ से लेकर लग्जरी लाइफस्टाइल तक सबकुछ

रोनित रॉय के नाम पर महिलाओं संग साइबर फ्रॉड, एक्टर ने फैंस को‍ किया अलर्ट

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख