Hanuman Chalisa

गांव की दुल्हन की और 'C' का चक्कर : खूब मस्त है जोक

Webdunia
गांव की नई नवेली दुल्हन अपने पति से अंग्रेजी भाषा सीख रही थी, 
लेकिन अभी तक वो 'C' अक्षर पर ही अटकी हुई है...
क्योंकि, उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि 
'C' को कभी 'च' तो 
कभी 'क' तो 
कभी 'स' क्यूं बोला जाता है? 
 
एक दिन वो अपने पति से बोली, आपको पता है,
चलचत्ता के चुली भी च्रिचेट खेलते हैं... 
पति ने यह सुनकर उसे प्यार से समझाया
, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे।
इसे ऐसे कहेंगे, "कलकत्ता के कुली भी क्रिकेट खेलते हैं।
 
"पत्नी पुनः बोली "वह कुन्नीलाल कोपड़ा तो केयरमैन है न?
"पति उसे फिर से समझाते हुए बोला, "यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
जैसे, चुन्नीलाल चोपड़ा तो चेयरमैन है न...
 
थोड़ी देर मौन रहने के बाद पत्नी फिर बोली,"आपका चोट, चैप दोनों चॉटन का है न ?
"पति अब थोड़ा झुंझलाते हुए तेज आवाज में बोला, अरे तुम समझती क्यूं नहीं, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे...
ऐसे, आपका कोट, कैप दोनों कॉटन का है न. ..
 
पत्नी फिर बोली - अच्छा बताओ, "कंडीगढ़ में कंबल किनारे कर्क है? 
"अब पति को गुस्सा आ गया और वो बोला, "बेवकुफ, यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
जैसे - चंडीगढ़ में चंबल किनारे चर्च है न 
 
पत्नी सहमते हुए धीमे स्वर में बोली," 
और वो चरंट लगने से चंडक्टर और च्लर्क मर गए क्या?
पति अपना बाल नोचते हुए बोला," अरी मूरख, यहां
 'C' को "च" नहीं "क" कहेंगे...
करंट लगने से कंडक्टर और क्लर्क मर गए क्या? 
 
इस पर पत्नी धीमे से बोली," अजी आप गुस्सा क्यों हो रहे हो... इधर टीवी पर देखो-देखो...
"केंटीमिटर का केल और किमेंट कितना मजबूत है...
"पति अपना पेशेंस खोते हुए जोर से बोला, "अब तुम आगे कुछ और बोलना बंद करो वरना मैं पगला जाऊंगा।"
ये अभी जो तुम बोली यहां 'C' को "क" नहीं "स" कहेंगे - 
सेंटीमीटर, सेल और सीमेंट
 
हां जी पत्नी बड़बड़ाते बोली, 
"इस "C" से मेरा भी सिर दर्द करने लगा है।
और अब मैं जाकर चेक खाऊंगी, 
उसके बाद चोक पियूंगी फिर 
चॉफी के साथ 
चैप्सूल खाकर सोऊंगी
तब जाकर चैन आएगा।
 
उधर जाते-जाते पति भी बड़बड़ाता हुआ बाहर निकला..
तुम केक खाओ, पर मेरा सिर न खाओ..
तुम कोक पियो या कॉफी, पर मेरा खून न पिओ..
तुम कैप्सूल निगलो, पर मेरा चैन न निगलो.. 
 
सिर के बाल पकड़ पति ने निर्णय कर लिया कि अंग्रेजी में बहुत कमियां हैं ये निहायत मूर्खों की भाषा है और ये सिर्फ हिन्दुस्तानियों को मूर्ख बनाने के लिए बनाई है। हमारी मातृभाषा हिन्दी ही सबसे अच्छी है....

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख