suvichar

बीवियों से डरने का नहीं ??? : लोटपोट कर देगा जोक

Webdunia
लोग पता नहीं अपनी बीवियों से इतना डरते क्यों हैं...???
अपन तो इस मामले में भैया...
 राजा हैं अपने घर के......
ठंडे पानी से बर्तन धोने का मूड हो, तो ठंडे से ही धोएंगे...
गरम का मूड हो, तो गरम से......
ज्यादा तो किसी की सुनी ही नहीं आजतक...
पोंछा फिनायल का लगेगा या लाइजोल का ये भी अपन खु़द ही डिसाइड करते हैं......
बीवी की इतनी हिम्मत ही नहीं, कि चूं भी कर जाए.......
सुबह चाय बनाकर जब बीवी को जगाते हैं तो ये हम निर्णय लेते हैं कि वो चाय बेड में बैठे-बैठे पिएगी या ड्राइंग रूम में या फिर बालकनी में....
मजाल है जो अपने निर्णय की खिलाफत हो....
कपडे सर्फ़ एक्सेल से धुले जाने हैं या टाइड से...?
वहां भी अपनी ही सल्तनत चलती है......
उस बारे में बीवी को इतना पिछड़ा बना रखा है कि उसे वाशिंग मशीन तक चलानी नहीं आती....
झाडू तीलियों वाले झाडू से मारना है या फूल वाले से....ये फर्श का मुआयना करने के बाद बादशाह हज़रत खुद डिसाइड करते हैं...
खाने में हमें कब क्या बनाना है इस बारे में बीवी कौन होती है कुछ कहने वाली... 
हमारी जो मर्जी होगी उससे पूछकर हम ही बनाएंगे....
कांच पानी के गीले कपडे से साफ़ होने हैं या कोलीन से इस बारे में बहस की तो कोई गुंजाइश ही नहीं है अपने घर में....
सन्डे को टॉयलेट सुबह साफ़ होगा या शाम को ये भी हम ही फिक्स करते हैं... जाले और पंखे कब-कैसे साफ करने हैं लंबी झाड़ू या वैक्यूम क्लीनर से, इस पर भी समय और अपनी उपलब्धता को देखते हुए पूर्ण एकाधिकार है अपना ...भई घर के सभी अहम् और बड़े फैसले लेना ही तो पतियों की शान है...
अब जलने वालों का क्या है जी...
 उनका तो काम ही है जलना...
लेकिन भाई अपनी जैसी किस्मत और हौसला इंसान लेकर पैदा होता है ...
अब आप लोग निराश मत होना क्योंकि मेरा मकसद ना तो आपको जलाना है और ना ही आपका मनोबल तोड़ने का है... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

गांव में फिर मचेगा लॉटरी का शोर, परेश रावल ने कंफर्म किया 'मालामाल वीकली' का सीक्वल

युद्ध के बीच UAE में फंसीं एक्ट्रेस ईशा गुप्ता, मिसाइल हमलों के बीच शेयर किया डरावना अनुभव

ओटीटी लवर्स के लिए खास होगा मार्च 2026, ये वेब सीरीज और फिल्में होने जा रही रिलीज, देखिए लिस्ट

'लुका छुपी' के 7 साल पूरे: कैसे कार्तिक आर्यन बने आम भारतीय युवाओं की आवाज?

बिना एक शब्द बोले लाखों कमाते हैं 'भाबीजी घर पर हैं' के पेलू रिक्शावाला, जानें अक्षय पाटिल के करियर का सफर

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख