Festival Posters

शादियों की रिसर्च पर मजेदार चटपटा चुटकुला : दूल्हा, बाराती और कन्याओं के खुले बाल

WD Feature Desk
Baraati joke
 
1. हर बारात में 7-8 महिलाएं और कन्याएं खुले बाल रखती हैं, जिन्हें गर्दन टेढ़ी करके कभी आगे तो कभी पीछे करने का प्रयास करती है। दरअसल उन्हें पता ही नहीं होता कितने प्रतिश‍त बाल आगे और कितने प्रतिशत पीछे रखने है?
 
2. 'ये देश है वीर जवानों का' इस गीत पर वही लोग नाचते हैं, जिन्हें नाचना नहीं आता या जिनसे जबरन नाचने की मनुहार की जाती है। अधिकांश नर्तक 45 की उम्र के ऊपर होते हैं।
 
3. घूमर डांस और पंखिड़ा महिलाओं में जन्मजात ही होता है इसे सिखाया नहीं जाता, सभी महिलाओं के स्टेप समान होते हैं।
 
4: महिलाओं की स्कीन 'सर्दी प्रूफ' होती है संदर्भ: बैकलेस, स्लीव लेस
 
5. पटाखों की सबसे बड़ी लड़ी, लड़की के घर के बाहर ही फोड़ी जाती है।
 
6. दूल्हा-दूल्हन भले कैसा भी डांस करे, लेकिन सबसे ज्यादा तालियां उन्हीं को मिलती हैं। फोटोग्राफर भी उन्हीं पर फोकस ज्यादा करता है; क्योंकि उसे पता है पेमेंट इधर से ही आएगा।
 
7. स्टेज पर भले ही हनी सिंह हो, पर बारात गंतव्य तक पहुंचने पर गाना राजेंद्र कुमार ही गाएगा 'बहारों फूल बरसाओ मेरा मेहबूब आया है...' 
 
8. तंदूर के पास हर 25 लोगों में से एक ऐसा होता है जो सूखी रोटी (बिना बटर-घी) वाली की डिमांड करता है हालांकि उसकी प्लेट में 
गुलाब जामुन, छोले, फ्रूट क्रीम, पनीर बटर मसाला, मूंग दाल का हलवा सब होता है...। 
 
9. जो आदमी लगातार मुंह में पान गुटखा दबा रखे समझो वह 'फील गुड' में है, मतलब उसने दारू पी रखी है।
 
10. बहुत-सी बारातों में दूल्हे का सबसे विश्वास पात्र दोस्त वही होता है, जिसके पास दारू वाले कमरे की चाबी हो। बारात के लास्ट में चलने वाली वैन का संचालन का जिम्मा भी उसे ही दिया जाता है और वो अपने लिए 3-4 बोतल पहले ही 'अंटी' करके रख लेता है।

ALSO READ: मालवा की ठंड पर चटपटा चुटकला : सर्दी के कारण 5 मरे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

सुनील ग्रोवर ने की कादर खान की मिमिक्री, 'साजन चले ससुराल' के खुराना बनकर लुटी महफिल

हनी सिह के दिल्ली कॉन्सर्ट में मचा बवाल, भीड़ के बीच जमकर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल

स्टैंड-अप कॉमेडी से ब्रेक लेने के ऐलान के बाद अस्पताल में भर्ती दिखे जाकिर खान, फैंस हुए चिंतित

अपनी शादी में जब कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट ने इंडियन आउटफिट्स में बिखेरा जलवा

5 फिल्मफेयर और एक नेशनल अवॉर्ड, आलिया भट्ट के 'पावरहाउस' सफर की कहानी

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख