Hanuman Chalisa

ट्रेन की खिड़की हरगिज़ नहीं खोलूंगा.. :यह जोक लोटपोट कर देगा

Webdunia
एक कंपनी में नौकरी हेतु इंटरव्यू के लिए बहुत सारे बेरोजगार युवक बैठे थे..........
 
अपने निर्धारित समय पर इंटरव्यू लेने वाला ऑफिसर अपने चेम्बर में दाख़िल होता है और उसके बाद बारी बारी से सबको बुलाया जाता है हालांकि नौकरी पहले से ही सबसे सुप्रीम बॉस के साले के लिए तय थी......फ़िर भी खानापूर्ति औऱ दिखावे के लिए सब कुछ किया जा रहा था ताकि किसी को कोई शक न हो...............
 
घंटी बजती है औऱ चपरासी इंटरव्यू के लिए पहले युवक को बुलाता है और वो युवक अंदर चला जाता है...उसके बाद....
 
Officer :- मान लो आप ट्रेन से कहीं यात्रा कर रहे हो और अचानक आपको ख़ूब गर्मी लगने लगे तो आप क्या करोगे??
 
विद्यार्थी:- मैं झट से खिड़की खोलूँगा सर...।
 
Officer :- बहुत खूब...उम्दा जबाब...अब ये बताओ कि अगर उस खिड़की का क्षेत्रफल 1.5 स्क्वायर मीटर है,डिब्बे का घनफल 12 मीटर क्यूब और ट्रेन 105 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पूरब से पश्चिम दिशा की ओर जा रही है तथा वायु की गति वेग 5 मीटर प्रति सेकंड दक्षिण की ओर है तो पूरा डिब्बा कितने समय में ठंडा हो जाएगा?????
 
बहुत देर तक गंभीरता से सोचने औऱ माथा नोंचने के बाद उस विद्यार्थी को कोई उत्तर नहीं सूझा और वह रिजेक्ट हो गया.....
 
उसके बाद फ़िर दूसरे, तीसरे, चौथे ....सबको बारी बारी से बुलाया गया औऱ अधिकारी ने सबसे यही सवाल पूछा।लेकिन इसका जवाब कोई नहीं दे पा रहा था औऱ धीरे धीरे सभी अभ्यर्थी रिजेक्ट होते जा रहे थे.....
 
अब एक दूसरे देखने में एकदम साधारण से विद्यार्थी ने सबसे बात की ....सारा हाल जानने के बाद उसकी बारी आई...औऱ वह अंदर गया.........
 
Officer :- मान लो आप ट्रेन से कहीं यात्रा कर रहे हो और अचानक आपको बहुत तेज गर्मी लग रही है तब आप क्या करोगे??
 
विद्यार्थी :- सर..मैं अपना कोट निकालकर अलग रख दूंगा।
 
Officer:- फिर भी यदि गर्मी कम न हो रही हो तो फिर क्या करोगे ?
 
विद्यार्थी:- मैं अपना शर्ट भी उतार दूंगा सर जी....
 
Officer (चिढ कर) :- अरे फिर भी ख़ूब खूब खूब गरम हो रहा हो,तुम पसीने से तर हो चुके हो तब क्या करोगे?
 
विद्यार्थी:- मैं अपना बनियान भी उतार दूंगा सर जी..औऱ पूरी तरह निर्वस्त्र हो कर सिर्फ़ चड्डी में हो जाऊंगा...
 
Officer (गुस्से में) :- अबे बेवकूफ,अगर फिर भी गर्मी लग रही है,कुछ असर नहीं हो रहा है,कोई भी फ़ायदा नहीं हो रहा है,कुछ विकल्प शेष न हो तो फ़िर तू क्या करेगा बे???
 
विद्यार्थी:- सर जी...मैं गर्मी से भले ही मर जाऊंगा लेकिन ट्रेन की खिड़की हरगिज़ नहीं खोलूंगा....इ ससुरी खिड़की ही त देश में बेरोजगारी की सबसे बड़ी जड़ है हुजूर.......!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

बॉक्स ऑफिस चैंपियन बनी 'पेड्डी', राम चरण की फिल्म ने 3 दिन में किया इतना कलेक्शन

क्यों एकता कपूर का नाम है सफलता की गारंटी? जानिए उनके करियर के 5 सबसे मजबूत स्तंभ

मलयालम सिनेमा के एक सुनहरे युग का अंत, नेशनल अवॉर्ड विनर सलीम कुमार का निधन

आलिया-रणबीर की तारीफ में बोले इम्तियाज अली, टैलेंट के आगे फीका पड़ता है नेपोटिज्म

'दोस्ताना 2' फिर मुश्‍किल में फंसी, निर्देशक अद्वैत चंदन ने छोड़ी फिल्म!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख