Hanuman Chalisa

हिन्दी दिवस पर यह चुटकुला आपको हंसा-हंसा कर थका देगा : 'C' से हुआ दुल्हन को सिरदर्द

Webdunia
गांव की नई नवेली दुल्हन अपने पति से अंग्रेजी भाषा सीख रही थी, 
लेकिन अभी तक वो 'C' अक्षर पर ही अटकी हुई है।
 
क्योंकि, उसकी समझ में नहीं आ रहा था कि 
'C' को कभी 'च' तो 
 
कभी 'क' तो 
 
कभी 'स' क्यूं बोला जाता है? 
 
एक दिन वो अपने पति से बोली, आपको पता है,
 
चलचत्ता के चुली भी च्रिचेट खेलते हैं... 
पति ने यह सुनकर उसे प्यार से समझाया
 
, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे।
इसे ऐसे कहेंगे, "कलकत्ता के कुली भी क्रिकेट खेलते हैं।
 
"पत्नी पुनः बोली "वह कुन्नीलाल कोपड़ा तो केयरमैन है न?
 
"पति उसे फिर से समझाते हुए बोला, "यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे, चुन्नीलाल चोपड़ा तो चेयरमैन है न...  
 
थोड़ी देर मौन रहने के बाद पत्नी फिर बोली,"आपका चोट, चैप दोनों चॉटन का है न ?
 
"पति अब थोड़ा झुंझलाते हुए तेज आवाज में बोला, अरे तुम समझती क्यूं नहीं, यहां 'C' को "च" नहीं "क" बोलेंगे...
 
ऐसे, आपका कोट, कैप दोनों कॉटन का है न. .. 
 
पत्नी फिर बोली - अच्छा बताओ, "कंडीगढ़ में कंबल किनारे कर्क है? 
 
"अब पति को गुस्सा आ गया और वो बोला, "बेवकुफ, यहां "C" को "क" नहीं "च" बोलेंगे।
 
जैसे - चंडीगढ़ में चंबल किनारे चर्च है न
 
पत्नी सहमते हुए धीमे स्वर में बोली," 
 
और वो चरंट लगने से चंडक्टर और च्लर्क मर गए क्या?
 
पति अपना बाल नोचते हुए बोला," अरी मूरख, यहां
 'C' को "च" नहीं "क" कहेंगे...
 
करंट लगने से कंडक्टर और क्लर्क मर गए क्या?
 
इस पर पत्नी धीमे से बोली," अजी आप गुस्सा क्यों हो रहे हो... इधर टीवी पर देखो-देखो...
 
"केंटीमिटर का केल और किमेंट कितना मजबूत है...
 
"पति अपना पेशेंस खोते हुए जोर से बोला, "अब तुम आगे कुछ और बोलना बंद करो वरना मैं पगला जाऊंगा।"
 
ये अभी जो तुम बोली यहां 'C' को "क" नहीं "स" कहेंगे - 
 
सेंटीमीटर, सेल और सीमेंट
 
हां जी पत्नी बड़बड़ाते बोली, 
 
"इस "C" से मेरा भी सिर दर्द करने लगा है।
 
और अब मैं जाकर चेक खाऊंगी, 
 
उसके बाद चोक पियूंगी फिर 
 
चॉफी के साथ 
 
चैप्सूल खाकर सोऊंगी
 
 तब जाकर चैन आएगा।
 
उधर जाते-जाते पति भी बड़बड़ाता हुआ बाहर निकला..
 
तुम केक खाओ, पर मेरा सिर न खाओ..
 
तुम कोक पियो या कॉफी, पर मेरा खून न पिओ..
 
तुम कैप्सूल निगलो, पर मेरा चैन न निगलो..
 
सिर के बाल पकड़ पति ने निर्णय कर लिया कि अंग्रेजी में बहुत कमियां हैं ये निहायत मूर्खों की भाषा है और ये सिर्फ हिन्दुस्तानियों को मूर्ख बनाने के लिए बनाई है। हमारी मातृभाषा हिन्दी ही सबसे अच्छी है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

हम साथ-साथ हैं की नन्ही राधिका से तस्करी की प्रिया तक, जानिए कौन हैं जोया अफरोज?

जॉन अब्राहम का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन देख फैंस के उड़े होश, क्या किसी बड़ी फिल्म की है तैयारी?

मैं प्रेग्नेंट हूं..., रुबीना दिलैक के इस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया तहलका, क्या तीसरे बच्चे का स्वागत करेंगी एक्ट्रेस?

दिशा पाटनी कर रहीं 5 साल छोटे सिंगर तलविंदर को डेट, जानिए क्यों नहीं दिखाते चेहरा!

मुंबई की सड़कों पर कंगना शर्मा का 'जालीदार' अवतार, बोल्डनेस देख फैंस के छूटे पसीने!

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर रिव्यू: दुश्मन को घर में घुसकर मारने की कहानी

शोले क्या फिर बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल, गोल्डन जुबली पर 4K और Dolby 5.1 के साथ 12 दिसंबर को रिलीज

धर्मेन्द्र 100 से ज्यादा हिट फिल्मों वाला असली सुपरस्टार, अमिताभ-शाहरुख जैसे भी मीलों पीछे

धुरंधर का जादू कैसे चला? रणवीर सिंह की इस फिल्म की रिकॉर्डतोड़ कमाई के पीछे हैं ये 5 जबरदस्त कारण

गूगल पर 2025 में सबसे ज्यादा सर्च की गई ये फिल्में, देखिए लिस्ट

अगला लेख