Hanuman Chalisa

3 लिफाफों का राज : कंपनी का चटपटा जोक

Webdunia
एक नव नियुक्त मैनेजर को पुराने मैनेजर ने जाते जाते तीन बन्द लिफाफे दिये, जिन पर क्रमशः 1, 2 और 3 की संख्या लिखी थी और कहा:- जब कभी भी तुम्हें इस कार्यालय में कोई बड़ी समस्या आ जाए तो ये एक नंबर का लिफाफा खोलना और जब कभी दूसरी बड़ी समस्या आ जाए तो ये दो नंबर का लिफाफा खोलना और जब कभी तुम्हें तीसरी बड़ी समस्या आ जाए तो ये तीन नंबर का लिफाफा खोलना.... 
 
नव नियुक्त मैनेजर ने खुश होकर हामी भरी और तीनों लिफाफों को संभाल कर रख लिया
 
काफी समय के बाद हेड ओफिस ने बिजनेस नहीं बढ़ने पर काफी कड़ा पत्र लिखा
मैनेजर साहब को कुछ सूझा नहीं कि मैनेजमेंट को क्या जवाब दें तभी उन्हें याद आया और उन्होंने लिफाफा नंबर एक खोला.....अंदर जो लेटर निकला उस पर लिखा था.......
अपना सारा दोष पुराने मैनेजर के माथे डाल दो कि उसने कुछ किया नहीं, अतः वह नये सिरे से सब ठीक कर रहा है.. 
 
मैनेजर साहब ने वैसा ही किया और समस्या टल गई कुछ महीनों बाद फिर वैसा ही पत्र आया कि टारगेट पूरे नहीं हो रहे हैं,क्यों ना आपके विरूद्ध कोई कार्यवाही की जाए 
 
घबराकर मैनेजर साहब ने लिफाफा नंबर दो खोला,उसमें लिखा था.....
स्टाफ बराबर काम नहीं करते,वह कुछ को हटा रहा है व कुछ का यहां से ट्रान्सफर कर रहा है,कार्यालय में बेहतरी के लिए भारी परिवर्तन करना जरूरी है,ऐसा लिख दो। 
 
मैनेजर साहब ने वैसा ही किया और मुसीबत फिर टल गई...कुछ समय पश्चात फिर प्रधान कार्यालय द्वारा बिजनेस नहीं बढ़ने पर भारी चिन्ता व्यक्त की गई औऱ बताया गया कि चेयरमैन साहब भी बहुत नाराज हैं.... 
 
अब मैनेजर को तीसरे लिफाफे की याद आई। लिफाफा नंबर तीन खोला तो उसमें लिखा था.....
अब तुम भी तीन लिफाफे बना लो........!

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो: एलियंस का आगमन- एक अनोखी साई-फाई और पारिवारिक गाथा

गवर्नर: मनोज बाजपेयी की फिल्म में 1990 के आर्थिक संकट की अनकही कहानी

घड़ी से शुरू हुआ सपना कैसे बना भारत की पहचान? ‘मेड इन इंडिया: ए टाइटन स्टोरी’ का ट्रेलर रिलीज

ट्विशा शर्मा की मौत से दहलीं सेलिना जेटली, बोलीं- शादी की बंद दीवारों के पीछे छिपा होता है सबसे खतरनाक दर्द

सीएम विजय का बड़ा ऐलान, नई तमिल फिल्मों को मिलेगा फायदा: अब हर थिएटर में 5 शो की अनुमति

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान