Hanuman Chalisa

चटपटा चुटकुला : सेब आप खुद ले लोगे या घर भेज दिया जाए

Webdunia
एक राजा था...
उसने एक सर्वे करने की सोची  
कि 
मेरे राज्य के लोगों की 
घर गृहस्थी 
पति से चलती है 
या 
पत्नी से...?
 
उसने एक पुरस्कार रखा कि जिसके घर में पति का हुक्म चलता हो, 
उसे मनपसंद घोड़ा इनाम में मिलेगा 
और 
जिसके घर में पत्नी की चलती है 
वह एक सेब ले जाए.. 
 
एक के बाद एक सभी नगरवासी 
 
सेब उठाकर जाने लगे ।
राजा को चिंता होने लगी.. 
क्या मेरे राज्य में सभी घरों में 
पत्नी का हुक्म चलता है.. .. 
 
इतने में एक लम्बी लम्बी मूछों वाला, 
मोटा तगडा़ और लाल लाल आंखोंवाला जवान आया और बोला.....
राजा जी मेरे घर में मेरा ही हुक्म चलता है .. घोड़ा मुझे दीजिए ..
 
राजा खुश हो गए और कहा जा अपना मनपसंद घोड़ा ले जाओ..
चलो कोई एक घर तो मिला 
जहां पर आदमी की चलती है... 
जवान काला घोड़ा लेकर रवाना हो गया।  
घर गया और फिर थोड़ी देर में घोड़ा लेकर दरबार में वापिस लौट आया।
राजा: "क्या हुआ...? वापिस क्यों आ गए..??"
 
जवान : " महाराज,मेरी घरवाली कह रही है काला रंग अशुभ होता है, सफेद रंग शांति का प्रतीक होता है आप सफेद रंग वाला घोड़ा लेकर आओ... 
इसलिए आप मुझे सफेद रंग का घोड़ा दीजिए।
 
राजा: अच्छा... ? चल घोड़ा रख.....और सेब लेकर चलता बन,,,
इसी तरह रात हो गई ...दरबार खाली हो गया,, लोग सेब लेकर चले गए।
आधी रात को महामंत्री ने दरवाजा खटखटाया,,,
 
राजा : "बोलो महामंत्री कैसे आना हुआ...???"
 
महामंत्री : " महाराज आपने सेब और घोड़ा ईनाम में रखा है, इसकी जगह अगर एक मण अनाज या सोना वगैरह रखा होता तो लोग कुछ दिन खा सकते या जेवर बना सकते थे... 
 
राजा : "मैं भी यही रखना चाह रहा था लेकिन महारानी ने कहा कि सेब और घोड़ा ही ठीक है इसलिए वही रखा,,,,
 
महामंत्री : " महाराज आपके लिए सेब काट दूं..!!!
 
राजा को हंसी आ गई और पूछा यह सवाल तुम दरबार में या कल सुबह भी पूछ सकते थे आप आधी रात को ही क्यों आए .. ???
 
महामंत्री: "महाराज,मेरी धर्मपत्नी ने कहा अभी जाओ और अभी पूछ कर आओ...सच्ची घटना का पता तो चले।
 
राजा ( बात काटकर ): "महामंत्री जी, सेब आप खुद ले लोगे या घर भेज दिया जाए।" 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

90s की राइवलरी पर शिल्पा शिरोडकर का बड़ा खुलासा: करिश्मा कपूर के साथ शूटिंग का दिल छू लेने वाला किस्सा

Welcome To The Jungle बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 100 करोड़ क्लब से बस कुछ कदम दूर

40 साल की शादी पर सुनीता आहूजा का सबसे बड़ा खुलासा: बोलीं- हीरो हैं... क्या कर सकते हैं, फिर गोविंदा पर कही ऐसी बात जिसने मचा दिया बवाल

Yash की 'Toxic' में लेडीज गैंग में इन 5 हसीनाओं ने मचाया गदर, चेतावनी- बच्चे और कमजोर दिल वाले दूर रहें

रोनाल्डो से प्यार, लेकिन सपोर्ट मेसी को: उर्वशी रौतेला के बयान ने मचाया बवाल, 10 लाख रुपये का लुक बना चर्चा का विषय

सभी देखें

जरूर पढ़ें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख