Dharma Sangrah

कसम से खतरनाक है यह जोक : 15 गायों का चारा

कोरोनाकाल के बाद जब स्कूल पहुंचा अद्भुत बालक : शर्तिया लोटपोट कर देगा यह जोक

Webdunia
कोरोनाकाल के लंबे अवकाश के बाद जब स्कूल खुले तो सत्र की शुरुआत के पहले दिन, पहले ही पीरियड में जब शिक्षक अपना रजिस्टर लेकर कक्षा में दाखिल हुए तो वहां फ़क़त एकमात्र छात्र को देखकर उनका ह्रदय अंदर ही अंदर गदगद हो गया परंतु अपनी कर्मठता दर्शाने के लिए उन्होंने अपनी भवों को तिरछा कर लिया और दो मिनट कक्षा में चहलकदमी करने के बाद उस छात्र से बोले :

32 बच्चे लिखे हैं इस रजिस्टर में और तुम कक्षा में अकेले हो। क्या पढ़ाऊं तुम अकेले को? तुम भी चले जाओ।
 
जनाब जब बालक पहले ही दिन पढ़ने आया था तो कुछ तो विशेष होगा ही उसमें। 
 
तुरंत बोला, सर, मेरे घर पर दूध का कारोबार होता है और 15 गाय हैं। अब आप एक पल के लिए फर्ज करो कि मैं सुबह उन पंद्रह गायों को चारा डालने जाता हूं और पाता हूं कि चौदह गाय वहां नहीं हैं तो क्या उन चौदह गायों के कहीं जाने की वजह से मैं उस पंद्रहवीं गाय का उपवास करा दूं?
 
शिक्षक को उस बालक का उदाहरण बहुत पसंद आया और उन्होंने अगले दो घंटे तक उस बालक को अपने ज्ञान की गंगा से पूरा सराबोर कर दिया और कहा,

- तुम्हारी गायों वाली तुलना मुझे बहुत पसंद आई थी। कैसा लगा मैं और मेरा पढ़ाना?
 
बालक तो अदभुत था ही इसलिए तुरंत बोला, सर, आपका पढ़ाना मुझे पसंद आया लेकिन आप पसंद नहीं आए।
 
शिक्षक ने तुरंत पूछा, क्यों? 
 
बालक बोला, चौदह गायों की गैरहाज़िरी में 15 गायों का चारा एक गाय को नहीं डालना चाहिए था।
बड़े होकर उसी बालक ने, WhatsApp यूनिवर्सिटी की स्थापना की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी भारत छोड़ेंगी, बोलीं- अब यह देश घर जैसा नहीं लगता

रणबीर कपूर को इस वजह से पसंद नहीं होली खेलना, बताई थीं बचपन से जुड़ी डरावनी यादें

सनी की ढाई किलो की पिचकारी तो शाहरुख की रोमांटिक और कियारा आडवाणी की इंस्टाग्राम होली

इस हीरो की वजह से करण जौहर नहीं खेलते होली

होली है : रंगों से सराबोर हिंदी फिल्मों के नाम

सभी देखें

जरूर पढ़ें

धुरंधर द रिवेंज की कहानी: रणवीर सिंह फिर तैयार, क्या सीक्वल पार करेगा 1500 करोड़ का आंकड़ा?

टॉक्सिक मूवी प्रिव्यू: यश का डबल रोल, गोवा के अंडरवर्ल्ड पर आधारित फिल्म 19 मार्च 2026 को होगी रिलीज

बंदर मूवी प्रिव्यू: सच्ची घटना से प्रेरित बॉबी देओल और अनुराग कश्यप की क्राइम थ्रिलर

सुबह 4:30 बजे उठती हैं तमन्ना भाटिया, जानिए क्या है उनकी फिटनेस और डाइट का असली राज

बॉर्डर 2 के बाद गबरू, इक्का सहित सनी देओल की इस साल ये 5 फिल्में और होंगी रिलीज

अगला लेख