Hanuman Chalisa

Super Hit Jokes : 'गीता' और आपकी आदतों का यह चुटकुला लाजवाब है

Webdunia
ये जो कुल्फी खाते हुए एक हथेली कुल्फी के नीचे लगाए रहते हो ना
 
इसे ही गीता में श्रीकृष्ण ने मोह बताया है। 
 
और कुल्फी खतम होने के बाद भी जो डंडी चाटते ही रहते हैं
इसे ही गीता में श्रीकृष्ण ने लोभ कहा है
 
और डंडी फेंकने के बाद, सामने वाले की कुल्फी देखकर सोचना कि उसकी खत्म क्यों नहीं हुई,
इसे गीता में ईर्ष्या कहा गया है
 
और कुल्फी खतम होने से पहले डंडी से नीचे गिर जाए और केवल डंडी हाथ में रह जाए तब तुम्हारे मन में जो आता है…. इसे ही गीता में क्रोध कहा है... 
 
ये जो नींद पूरी होने के बाद भी 3 घंटे तक बिस्तर पर मगरमच्छ की तरह पड़े रहते हो ना !
शास्त्रों में इसे ही आलस्य कहा गया है।
 
ये रेस्टोरेंट में खाने के बाद जो कनस्तर भरके सौंफ और मिश्री का बुक्का मारते हो ना !!
शास्त्रों में इसे ही टुच्चापन कहा है ।।
 
ये जो ताला लगाने के बाद उसे पकड़ कर खींचते हो ना !!
इसे ही शास्त्रों में ‘भय’ कहा गया है ।
 
वो जो तुम गोलगप्पे वाले से कभी मिर्च वाला, कभी सूखा, कभी दही वाला, कभी मीठी चटनी वाला मांगते वक़्त उसे भैया बोलते हो ना..बस इसी को शास्त्रों में शोषण कहा है... 
 
फ्रूटी खत्म होने के बाद ये जो आप स्ट्रॉ से सुड़प-सुड़प करके आखिरी बूंद तक पीने की कोशिश करते हो न….
शास्त्रों में इसे ही मृगतृष्णा कहा गया है... 
 
ये जो तुम लोग केले खरीदते वक्त, अंगूर क्या भाव दिए ? बोल के 5-7 अंगूर खा जाते हो ना……शास्त्रों में इसे ही अक्षम्य अपराध कहा गया है। 
 
ये जो तुम.. भंडारे में बैठकर खाते हुए.. रायते वाले को आता देखकर..
जल्दी से.. रायता पी लेते हो….
.
शास्त्रों में.. इसे छल कहा गया है !
 
और इस पोस्ट को पढ़कर जो हंसी आती है उसे सुख कहा गया है
 
और आगे फ़ॉर्वर्ड करने से जो आनंद मिलता है उसे मोक्ष कहा गया है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

बॉलीवुड हलचल

‘मैं अकेला नहीं हूं...’ सलमान खान ने तोड़ी चुप्पी, ‘Lonely’ पोस्ट पर मचा बवाल तो मां सलमा खान ने पूछा- क्या हुआ बेटा?

चांद मेरा दिल: प्यार में पागलपन की सारी हदें पार, अनन्या और लक्ष्य का इंटेंस रोमांस

'पेड्डी' का दमदार ट्रेलर रिलीज, राम चरण ने तीन अलग अवतार से जीता दिल

क्यों फ्लॉप हुई 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान'? आमिर खान ने सालों बाद खोला राज, शोले से कनेक्शन भी बताया

साल की सबसे बड़ी कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का धमाकेदार टाइटल ट्रैक रिलीज

सभी देखें

जरूर पढ़ें

श्वेता तिवारी ने गोल्डन साड़ी में ढाया कहर, डीप नेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

कृति सेनन का समंदर किनारे बोल्ड अवतार, बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

लाल परी बन पलक तिवारी ने ढाया कहर, फेदर मिनी ड्रेस में दिखाई बोल्ड अदाएं

दिशा पाटनी ने ट्रैकसूट में दिखाया बोल्ड अवतार, क्रॉप हुडी में फ्लॉन्ट किए टोन्ड एब्स

मालदीव में निक्की तंबोली का बोल्ड अवतार, रेड बिकिनी में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान

अगला लेख