एक बार घोंचूजी बीमार पड़ गए तो उनकी पत्नी उन्हें डॉक्टर के पास ले गई। डॉक्टर ने चेक-अप करने के बाद घोंचूजी को बाहर बैठने को कहा और चमेली को अंदर बुलाया। डॉक्टर ने घोंचूजी की पत्नी को सलाह दी- - देखिए मैडम, आपके पति को आराम की सख्त जरूरत है, इसलिए उनके आसपास शांत माहौल बनाए रखें और उन्हें आराम करने दें। - कुछ समय के लिए टीवी देखना बंद करना होगा। - उन्हें अच्छा-अच्छा खाना पका कर खिलाएं। - उनके साथ अच्छा बर्ताव करें। - उनके साथ अपनी समस्याएं शेयर न करें। - उनसे किसी चीज की डिमांड न करें।
फिर डॉक्टर बोले: अगर आपने 6-8 महीनों तक भी इन कड़े नियमों का पालन किया, तो घोंचूजी बिल्कुल ठीक हो जाएंगे। पत्नी बाहर आई तो घोंचूजी ने पूछा: डॉक्टर ने क्या कहा? ..... ..... ..... लंबी सांस भरकर पत्नी बोली- बचना मुश्किल है...!!!