एक बार बैंक में डकैती के दौरान डकैतों ने सभी लोगों को एक लाइन में खड़ा कर दिया। फिर बैंक लूटने के बाद डकैतों ने लोगों को भी लूटना शुरू कर दिया। वे हर शख्स को लूट कर, उसका नाम पूछ कर उसे गोली मार देते। अब एक लड़की की बारी आई... एक डकैत ने पूछा: तेरा नाम क्या है? लड़की: पिंकी। डकैत: पिंकी तो मेरी बहन का भी नाम है! जा तुझे बख्श दिया। अब पिंकी के साथ खड़े लड़के से पूछा- तेरा नाम क्या है? ..... ..... लड़का बोला- वैसे तो मेरा नाम पप्पू है, पर प्यार से लोग मुझे भी पिंकी बुलाते हैं!