पुस्तक मेले में पौराणिक कथाओं पर परिचर्चा

विश्व पुस्तक मेला 2014

Webdunia
विश्व पुस्तक मेले में वाणी प्रकाशन और नेशनल बुक ट्रस्ट के सौजन्य से आयोजित ‘हिन्दी महोत्सव’ में ‘पौराणिक कथाओं पर परिचर्चा’ सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वाणी प्रकाशन से प्रकाशित महासमर संकलन के वरिष्ठ कथाकार नरेन्द्र कोहली और ‘असुर’ और ‘अजय’ किताब के लेखक आनंद नीलकंठन मौजूद रहे।

WD


कार्यक्रम का संचालन प्रसिद्ध पत्रकार वर्तिका नंदा ने किया। इस परिचर्चा में नरेन्द्र कोहली और आनंद नीलकंठन ने महाभारत और रामायण महाकाव्यों के घटनाक्रमों और पात्रों पर अपने-अपने विचार रखे।

परिचर्चा के दौरान नरेन्द्र कोहली ने अपने चिरपरिचित अंदाज में अपनी पुस्तकों और मूल ग्रंथों के माध्यम से यह समझाया कि नायक, नायक क्यों हैं। वहीं आनंद नीलकंठन ने अपने अनुभव के आधार पर यह समझाने का प्रयास किया कि मूल महाकाव्यों में रावण और दुर्योधन के चरित्र वैसे नहीं थे, जैसे आज दिखाई पड़ते हैं। समय के साथ विभिन्न कहानियां इनमें जुड़ती गई इस वजह से कई विरोधाभास पैदा हुए हैं।

WD


आनंद नीलकंठन ने कहा कि उनके अनुसार कोई भी पूरी तरह से सही या गलत नहीं है, सबमें सभी गुण विद्यमान हैं। नरेन्द्र कोहली ने कई उदाहरणों के माध्यम से कहा कि आम पाठक स्वभाव से ऐसा है कि उसे एक नायक और खलनायक रुपी पात्र चाहिए ही ताकि वह भेद कर सके। नायक एक आदर्श व्यक्ति ही होना चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

world hypertension day: उच्च रक्तचाप क्या होता है, जानें इतिहास और 2024 की थीम

सोने से पहले गुनगुना पानी पीने से क्या होता है? आयुर्वेद से जानें 10 फायदे

कैसे जानें कि आप हेल्दी हैं या नहीं? आयुर्वेद बताता है स्वस्थ रहने के ये 5 लक्षण

क्या आपको भी हो गई है आयोडीन की कमी? अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक उपचार

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद