नौ विषयों पर केन्द्रित है विश्व हिन्दी सम्मेलन

9वां विश्व हिन्दी सम्मेलन

Webdunia
विदेश मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका में हिन्दी शिक्षा संघ एवं अन्य भागीदारों के सहयोग से 22 सितंबर 2012 से जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में 9वां विश्व हिन्दी सम्मेलन आरंभ हुआ। सम्मेलन का आयोजन सैंडटन कन्वेन्शन सेंटर, दूसरा तल, मौड स्ट्रीट, सैंडटन-2196, जोहान्सबर्ग, दक्षिण अफ्रीका में किया गया।

9 वें विश्व हिन्दी सम्मेलन में हिन्दी के प्राची न- आधुनिक पहलुओं से संबंधित परम्परागत और समसामयिक दोनों प्रकार के विषयों पर चर्चाएं हुईं। सम्मेलन का विषय 'भाषा की अस्मिता और हिन्दी का वैश्विक संदर्भ' रखा गया। सम्मेलन में नौ शैक्षिक सत्र प्रस्तावित हैं। शैक्षिक सत्रों के विषय इस प्रकार है ं-


1. महात्मा गांधी की भाषा दृष्टि और वर्तमान का संदर्भ

2. हिंदीः फिल्म, रंगमंच और मंच की भाषा

3. सूचना प्रौद्योगिकीः देवनागरी लिपि और हिंदी का सामर्थ्य

4. लोकतंत्र और मीडिया की भाषा के रूप में हिंदी

5. विदेश में भारतः भारतीय-ग्रंथों की भूमिका

6. ज्ञान-विज्ञान और रोजगार की भाषा के रूप में हिंदी

7. हिंदी के विकास में विदेशी/प्रवासी लेखकों की भूमिका

8. हिंदी के प्रसार में अनुवाद की भूमिका

9. दक्षिण अफ्रीका में हिंदी शिक्षा-युवाओं का योगदान।

विश्व शांति, अहिंसा, समानता और सम्पूर्ण मानव जाति के न्याय के लिए लंबे समय तक महात्मा गांधी द्वारा और उनके जीवन से प्रभावित दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला द्वारा चलाए गए संघर्ष को देखते हुए सम्मेलन के उद्घाटन स्थल का नाम गांधीग्राम, पूर्ण सत्र हॉल का नाम नेल्सन मंडेला सभागार तथा अन्य सत्रों वाले स्थलों के नाम शांति, सत्य, अहिंसा, नीति और न्याय रखे गए हैं।

Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

मेडिटेशन करते समय भटकता है ध्यान? इन 9 टिप्स की मदद से करें फोकस

इन 5 Exercise Myths को जॉन अब्राहम भी मानते हैं गलत

क्या आपका बच्चा भी हकलाता है? तो ट्राई करें ये 7 टिप्स

जर्मन मीडिया को भारतीय मुसलमान प्रिय हैं, जर्मन मुसलमान अप्रिय

Metamorphosis: फ्रांत्स काफ़्का पूरा नाम है, लेकिन मुझे काफ़्का ही पूरा लगता है.