Hanuman Chalisa

लेखक लेजलो क्रस्नाहोरकाई को अंतरराष्ट्रीय मैन बुकर सम्मान

Webdunia
लंदन। हंगेरी के लेखक लैज़लो क्रास्जनहोरकई को ब्रिटेन का प्रतिष्ठित मैन बुकर अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिला। इस शीर्ष साहित्यिक पुरस्कार की दौड़ में भारत के अमिताभ घोष सहित आठ अन्य भी थे।
 
निर्णायक मंडल की प्रमुख अकादमिक और लेखिका मरीना वार्नर ने क्रास्जनहोरकई के काम की तुलना फ्रांज काफ्का से की जो क्रास्जनहोरकई के व्यक्गित साहित्यिक नायक हैं। विजेता के नाम का ऐलान करते हुए उन्होंने कहा, मुझे ऐसा लगता है कि हमने क्रम में जो सबसे ऊपर था उसका चुनाव किया। 
 
दो वर्ष में दिए जाने वाले मैन बुकर इंटरनेशनल पुरस्कार के साथ 60000 पाउंड दिए जाते हैं। यह अंग्रेजी में लिखी रचना के लिए या किसी रचना का अनुवाद अंग्रेजी में उपलब्ध होने पर लेखक को उसके काम के लिए दिया जाता है। 
 
यह किसी भी लेखक को उसके जीवनकाल में केवल एक बार ही मिल सकता है। पहले यह पुरस्कार अरुंधति राय, अरविंद अदिगा, अल्बानिया के इस्माइल काद्रे सहित कई अन्य को मिल चुका है।
 
क्रास्जनहोरकई इस वर्ष उन 10 लेखकों में से एक थे, जिन्हें इस बार पुरस्कार के लिए अंतिम सूची में शामिल किया गया था। इस अंतिम सूची में घोष, लीबिया के इब्राहिम अल कोनी, मोजाम्बिक के मिया कोटो और अमेरिका के फैनी हावे शामिल थे। मैन बुकर प्राइज के लिए हर दो साल में एक लेखक को चुना जाता है। 

1954 में जन्मे क्रस्नाहोरकाई इससे पहले भी कई बार सम्मानित किए जा चुके हैं। उन्हें हंगरी के राष्ट्रपति द्वारा कोसुथ प्राइज दिया गया। इसके अलावा 1993 में वह उपन्यास 'मेलनकोली ऑफ रेसिस्टेंस' के लिए जर्मनी का विशेष पुरस्कार भी जीत चुके हैं। उनकी इस कृति को उस वर्ष का सबसे बेहतरीन उपन्यास घोषित किया गया था। 

मैन बुकर प्राइज की चयनकर्ता, उपन्यास लेखिका और इतिहासकार मरीना वॉर्नर कहती हैं "लेजलो क्रस्नाहोरकाई दूरदर्शी लेखक हैं जिनके लेखन  में असीम गहराई है। उनके उपन्यास लोगों के मन पर गहरी छाप छोड़ते हैं। उनकी रचनाएं वर्तमान समय पर आधारित हैं जो एक साथ भय,कॉमेडी, अजब-गजब, अचरज और खूबसूरती में रची-बसी हैं। 

बुकर प्राइज की चयनकर्ता गेबी वुड लेजलो क्रस्नाहोरकाई के विषय में कहती हैं "उनके वाक्य लंबे हैं लेकिन जब उनके अर्थ सामने आते हैं तो परतें खुलती जाती हैं। इनमें कई प्रकार की अप्रत्याशित और अजीबोगरीब चीजें सामने आती हैं जो चौंकाती है पर आकर्षक लगती है। 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Hiccups Relief Tips: बार-बार हिचकी क्यों आती है? जानें कारण और आसान उपचार

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

घर संभालने वाली महिलाओं को 30 हजार; पर 'हाउस हसबैंड्स' का क्या?

भरपूर लाभ के लिए रोज करें मंडूकासन; जानिए इसे करने का सही तरीका

हिंदी साहित्य में पहेली के रूप में लिखी जाने वाली एक लयात्मक कविता: कह मुकरियां

सभी देखें

नवीनतम

Rani Durgavati: रानी दुर्गावती का बलिदान दिवस: इतिहास की वीर नायिका को नमन

डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पुण्यतिथि, जानें 5 अनसुने तथ्य

रानी दुर्गावती के बलिदान की कहानी की 3 खास बातें

Sanjay Gandhi: पुण्यतिथि विशेष: संजय गांधी कौन थे, जानें राजनीति में उनका योगदान

'अष्टांग योग गीत'