Hanuman Chalisa

गृहलक्ष्मी ने रवीना संग मनाई अपनी 25वीं वर्षगांठ

Webdunia
प्रसिद्ध अभि‍नेत्री रवीना टंडन के बॉलीवुड में 25 साल पूरा करने और महिलाओं की सुप्रसिद्ध मासिक पत्रिका गृहलक्ष्मी से बतौर स्पेशल एडि‍टर जुड़ने के उपलक्ष्य में 1 अप्रैल को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका नाम था संपूर्ण गृहलक्ष्मी। इस अवसर पर रवीना टंडन ने गृहलक्ष्मी के अप्रैल अंक का अनावरण किया। उन्होंने महिलाओं, पाठकों और पत्रकारों से अपने और गृहलक्ष्मी के बारे में अनेक राज भी खोले। 

 
इस अवसर पर डायमंड ग्रुप के अध्यक्ष श्री नरेंद्र कुमार वर्मा भी उपस्थि‍त थे। उन्होंने नारी की संकल्प शक्ति का अभिनंदन करते हुए गृहलक्ष्मी का मूलमंत्र नारी के आत्मविश्वास बढ़ाने को बताया। 
 
जिस तरह रवीना टंडन ने  70 से अधिक फिल्मों में काम कर 25 साल दर्शकों के दिलों पर राज किया है, उसी तरह गृहलक्ष्मी पत्रिका पिछले 25 साल से करीब 40 लाख महिला पाठकों की लोकप्रिय मासिक पत्रिका बनी हुई है। उन्होंने रवीना टंडन के गृहलक्ष्मी के साथ एडिटर के जुड़ने को पत्रि‍का का सौभाग्य बताया। 
 
गृहलक्ष्मी के पाठकों के लिए रवीना टंडन का संदेश है कि लड़का और लड़की में भेदभाव न करें। बच्चों की शिक्षा में मां का बहुत बड़ा हाथ होता है। वही बच्चों को हमेशा अच्छी बातें सिखाती है। आज आप जैसा अपने से बड़ों के साथ व्यवहार करेंगे, वैसा ही बच्चे बड़े होकर आपके साथ व्यवहार करेंगे।

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa 2026: रोहिणी नक्षत्र में सूर्य गोचर 2026: नौतपा के 9 दिनों में क्या करें और क्या न करें?

Nautapa health tips: नौतपा और स्वास्थ्य: बच्चों और बुजुर्गों के लिए विशेष सावधानियां

गर्मी में शरीर को रखें ठंडा, रोज करें ये 3 असरदार प्राणायाम; तुरंत मिलेगा सुकून

शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग 'थाइमस', जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं, यह क्यों खास है हमारी सेहत के लिए

सभी देखें

नवीनतम

World No Tobacco Day: विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026: एक कदम तंबाकू से दूर, हजार कदम स्वास्थ्य की ओर

Ahilyabai Holkar जयंती: नारी शक्ति, न्याय और सेवा का प्रतीक महारानी अहिल्याबाई होलकर

Famous works of Nehru: जवाहरलाल नेहरू के 5 ऐसे बड़े कार्य जो नहीं कर सकता था कोई दूसरा पीएम

Savarkar Jayanti 2026: वीर सावरकर जयंती: काला पानी की यातनाएं झेलने वाले वीर क्रांतिकारी की गाथा

10 things about Nautapa: नौतपा से जुड़ी 10 खास बातें