रिलीज हुआ इरा टाक का नया कहानी संग्रह "कुछ पन्ने इश्क़"

Webdunia
पेंगुइन रैंडम हाउस (हिन्द पॉकेट बुक्स) से इस साल इरा टाक की दूसरी किताब "कुछ पन्ने इश्क़" रिलीज़ हुई है। ये कहानी संग्रह है जिसमें 11 कहानियां हैं। प्रेम, ह्यूमर, हॉरर, मानवीय संवेदनाओं को समेटे ये कहानियां अपने समय को दस्तावेज़ करती हैं। इरा अपने आस पास की कहानियां और पात्र चुनती हैं, पढ़ते हुए पाठक खुद कहानी का हिस्सा हो जाता है। इससे पहले valentines डे पर उनका उपन्यास लव ड्रग आया था, जिसे पाठकों ने बहुत पसंद किया। 
 
इरा को उनकी कहानियों की गति के कारण "त्वरा टाक" नाम दिया गया है। ये इरा की प्रिंट में छ्टी किताब है। उसके अलावा डिजिटली उनकी कई किताबें उपलब्ध हैं। इरा टाक 2023 के jaipur literature festival 2023 JLF में भी वक्ता के रूप में मौज़ूद रहेंगी।
 
 कौन हैं 'कुछ पन्ने इश्क़' की लेखिका
 
इरा टाक लेखक, चित्रकार और फिल्मकार हैं। बीकानेर में जन्मी इरा टाक बीएससी, एमए (इतिहास) और मास कम्युनिकेशन में स्नातकोतर डिप्लोमा हासिल किए हुए हैं। 
 
जयपुर की इरा वर्तमान में मुंबई रह कर अपनी रचनात्मक यात्रा में लगी हैं। वे भारत में हिंदी ऑडियो स्टोरी की दुनिया में लेखक के रूप में जाना-पहचाना नाम हैं। 
 
उनकी लेखकीय यात्रा में पड़ाव हैं : 
 
तीन काव्य संग्रह-अनछुआ ख़्वाब, मेरे प्रिय,कैनवस पर धूप; कहानी संग्रह-रात पहेली, कुछ पन्ने इश्क़; 
 
नॉवेल-मूर्ति; लव ड्रग ऑडियो नावेल (Storytel)-गुस्ताख इश्क; प्यार के इस खेल में
 
ऑडियो बुक्स-मेरे हमनफ़स, ये मुलाक़ात एक बहाना है, किलर ऑन हंट, रिज़र्व सीट, पटरी पर इश्क़, रंगरेज़ पिया आदि (Storytel)। 
 
लाइफ लेसन बुक्स-लाइफ सूत्र और  RxLove366"।
 
फिल्ममेकर के रूप में चार शॉर्ट फिक्शन फिल्म्स-फ्लर्टिंग मैनिया, डब्लू टर्न, इवन दा चाइल्ड नोज और रेनबो उनके खाते में दर्ज हैं। 
 
इस समय वो बॉलीवुड में पटकथा (script writing) लेखन कर रहीं हैं। चित्रकार के रूप में वे दस एकल प्रदर्शनियां भी कर चुकी हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में इन हर्बल प्रोडक्ट्स से मिलेगी सनबर्न से तुरंत राहत

जल की शीतलता से प्रभावित हैं बिटिया के ये नाम, एक से बढ़ कर एक हैं अर्थ

भारत-पाक युद्ध हुआ तो इस्लामिक देश किसका साथ देंगे

बच्चों की कोमल त्वचा पर भूलकर भी न लगाएं ये प्रोडक्ट्स, हो सकता है इन्फेक्शन

पाकिस्तान से युद्ध क्यों है जरूरी, जानिए 5 चौंकाने वाले कारण

सभी देखें

नवीनतम

जानिए लिवर की समस्याओं से कैसे वेट लॉस पर पड़ता है असर

बेटे के लिए 'व' से शुरू होने वाले सुन्दर नामों की लिस्ट और उनके अर्थ

अपनी पत्नी को इस अंदाज में दीजिए जन्मदिन की बधाई, आपके प्यार से खिल उठेगा लाइफ पार्टनर का चेहरा

जानिए कितनी है वैभव सूर्यवंशी की नेट वर्थ , किस परिवार से आता है क्रिकेट का यह युवा सितारा?

एक ग्रह पर जीवन होने के संकेत, जानिए पृथ्वी से कितना दूर है यह Planet

अगला लेख