सुप्रसिद्ध लेखक मनोज भावुक को बेस्ट राइटर अवार्ड

WD Feature Desk
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (13:50 IST)
10 अप्रैल 2025, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में आयोजित 'सरस सलिल भोजपुरी सिने अवार्ड्स 2025' में सुप्रसिद्ध लेखक मनोज भावुक को वर्ष 2024 में प्रकाशित उनकी भोजपुरी किताब 'भोजपुरी सिनेमा के संसार' के लिए 'बेस्ट राइटर अवार्ड' से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। इस दौरान मनोज भावुक ने अपने भाषण में कहा कि यह किताब 30 वर्षों की तपस्या का प्रतिफल है।
 
इस पुस्तक में 1931 से लेकर अब तक के इतिहास को सहेजा गया है। अमिताभ बच्चन, सुजीत कुमार, राकेश पांडेय, कुणाल सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी जैसी सिने-हस्तियों के साक्षात्कार शामिल हैं, भोजपुरी सिनेमा की चुनौतियों, संभावनाओं, बिजनेस और भविष्य पर खुलकर लिखा गया है। साथ ही ओटीटी, भोजपुरी वेबसिरिज, टेलीफिल्म, सीरियल पर भी प्रकाश डाला गया है। यह भोजपुरी सिनेमा पर भोजपुरी भाषा में पहली किताब है। 
 
बता दें कि इससे पहले भी मनोज भावुक को फिल्मफेयर व फेमिना द्वारा सम्मानित किया गया है।

कौन हैं मनोज भावुक? मनोज भावुक भोजपुरी के प्रख्यात साहित्यकार, संपादक, सुप्रसिद्ध कवि-गीतकार, टीवी पत्रकार एवं भोजपुरी सिनेमा के इतिहासकार हैं। लगभग एक दशक तक अफ्रीका एवं यूके में बतौर इंजिनियर सेवा देने के बाद मनोज पूरी तरह मीडिया से जुड़ गए और अनेक चैनलों में वरिष्ठ पदों पर काम किया। 
 
आप सारेगामापा (रीजनल) के प्रोजेक्ट हेड रहे हैं। कई पुस्तकों के प्रणेता हैं। टीवी एंकर और अंतरराष्ट्रीय मंच संचालक हैं। आपने कई फिल्मों और धारावाहिकों में अभिनय किया है। कई फिल्मों में गीत लिखा है। विश्व भोजपुरी सम्मेलन की दिल्ली और इंग्लैंड इकाई के अध्यक्ष रहे हैं। वर्तमान में भोजपुरी जंक्शन पत्रिका के संपादक हैं। भोजपुरी भाषा के लिए आपने यूरोप, अफ्रीका, दुबई, मॉरिशस, नेपाल अनेक देशों की यात्रा की है। 
 
आपको सिनेमा व साहित्य के बीच एक सेतु और भोजपुरी सिनेमा का इनसाइक्लोपीडिया भी कहा जाता है।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

डायबिटीज के मरीजों में अक्सर पाई जाती है इन 5 विटामिन्स की कमी, जानिए क्यों है खतरनाक

दीये की रोशनी में पढ़कर किया आविष्कार, बाल वैज्ञानिक पूजा पाल ने जापान में लहराया तिरंगा

क्या मर्द का दर्द, दर्द नहीं! कोल्डप्ले कॉन्सर्ट विवाद से सामने आया समाज का दोगलापन

बॉडी पर तिल क्यों निकलता है? जानिए इसके पीछे छुपे साइंटिफिक और स्किन से जुड़े राज

क्या होता है तुगलकी फरमान? जानिए कहां से आया यह शब्द

सभी देखें

नवीनतम

26 जुलाई 1999 को क्या हुआ था, जानें कारगिल दिवस पर 6 खास बातें

बारिश के मौसम में जरूर पिएं ये 5 हेल्दी ड्रिंक्स, शरीर को देंगे इम्युनिटी, एनर्जी और अंदरूनी गर्माहट

35 की उम्र के बाद रोजाना करें कपालभाति, जानिए इसके 5 बेहतरीन हेल्थ बेनिफिट्स जो आपको जवां और फिट बनाएंगे

रोने के बाद क्या सच में आंखें हो जाती है स्वस्थ? जानिए इसके पीछे का साइंटिफिक सच

कहीं आप भी 'सैयारा' की वाणी जैसी भूलने की बीमारी के शिकार तो नहीं? जानिए 20 से 25 की उम्र में अल्जाइमर के शुरुआती संकेत

अगला लेख