ब्रिटिश उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो को मिला सा‍हित्य का नोबेल

Webdunia
नोबेल पुरस्कारों की यही बात सबसे ज्यादा आकर्षित करती है कि वह सारे कयासों को धता बता कर उसे मिल जाता है जो नोबेल के हकदार तो हैं पर प्रबलतम दावेदारों में शामिल नहीं रहते। साहित्य का नोबेल फिर इस बार  चौंका गया। कहां तो इज़राइल, कोरिया, केन्या, चीन और स्पेन के मशहूर लेखक न्गुगी वा थियोंगो, मुराकामी, अमोस ओज़, खावियर मारियास और यान लियांके जैसे बड़े नाम दौड़ में शामिल थे और कुछ तो लगभग तय थे लेकिन ब्रिटिश उपन्यासकार काजुओ इशिगुरो ने बाजी मार ली।

काजुओ इशिगुरो को 2017 के साहित्य का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। 
 
5 अक्टूबर को स्वीडिश अकादमी ने एक प्रेस रिलीज के माध्यम से यह जानकारी दी। 8 नवंबर 1954 को नागासाकी, जापान में जन्मे इशिगुरो जब महज 5 साल के थे तब उनका परिवार इंग्लैंड आकर बस गया। 
 
पटकथा लेखक इशिगुरो की लघुकथाएं विशेष चाव से पढ़ी और सराही जाती है। उनकी प्रमुख कृतियों  में नेवर लेट मी गो, द रिमेंन्स ऑफ द डे, द सेडेस्ट म्यूजिक इन द वर्ल्ड प्रमुख हैं। 
 
उन्हें बूकर प्राइज, ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एंपायर जैसे कई बड़े अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है।  

नोबेल पुरस्कार के रूप में काजुओ इशिगुरो को करीब 11 लाख डॉलर की रकम मिलेगी जो भारतीय मुद्रा में छह करोड़ रुपए से कुछ ज्यादा है। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

कौन था वह राजकुमार, जिसकी हत्या विश्व युद्ध का कारण बन गई? जानिए कैसे हुई World War 1 की शुरुआत

कौन हैं भारत के सबसे अमीर मुस्लिम? भारत के सबसे बड़े दानवीर का खिताब भी है इनके नाम

डॉलर या पाउंड नहीं, ये है दुनिया की सबसे महंगी करेंसी, जानिए इसके मुकाबले कहां ठहरता है आपका रुपया

बरसात के मौसम में ये 5 आसान योगासन कर सकते हैं आपकी इम्युनिटी की रक्षा

सदाबहार की पत्तियां चबाकर खाने के ये 7 फायदे नहीं जानते होंगे आप

सभी देखें

नवीनतम

रोज रात सोने से पहले पिएं ये 5 ड्रिंक्स, डाइजेशन और इम्युनिटी के लिए हैं बेस्ट

फ्रेंडशिप डे पर रूठे यारों को इस शायराना अंदाज में मनाएं, सिर्फ दो मिनट में रिश्तों में फिर से आएगी मिठास

रक्षा बंधन पर इस बार बाजार में आई है ये 5 ट्रेंडी राखियां, जरूर करें ट्राई

रूस में भूकंप से हड़कंप, जानिए भारत में किन जगहों पर है भूकंप का सबसे ज्यादा खतरा

नवम्बर में धरती पर हमला करेंगे एलियंस, वैज्ञानिकों ने भी दे दिए संकेत! क्या सच होगी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी?

अगला लेख