Hanuman Chalisa

स्याही काली होकर भी सच लिखने का साहस करती है: सत्यनारायण सत्तन

Webdunia
मंगलवार, 31 अगस्त 2021 (12:35 IST)
स्याही काली है वो कलमकारों से कहती है मैं तो काली होकर भी सच लिखने का साहस रखती हूं मगर तू ऐसा कुछ मत लिख देना जिससे तेरा मुंह काला हो जाए। उक्त प्रेरक विचार राष्ट्रकवि श्रद्धेय पंडित सत्यनारायणजी सत्तन ने राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा आयोजित जिला स्तरीय श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में कहे।
 
 
राम मंदिर निर्माण के संदर्भ में संपूर्ण देश में श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्व्य पाठ में श्रीराम की महिमा, उदारता, शक्ति और शील-सौंदर्य का वर्णन किया गया। यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर हो हो रही है- जिला स्तर पर, प्रांत स्तर पर, राष्ट्रीय स्तर पर। इंदौर जिले की प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त 2021 रविवार को स्टार पब्लिक स्कूल बैंक कालोनी में हुआ।
 
राष्ट्रीय कवि संगम द्वारा स्टार पब्लिक स्कूल बैंक कालोनी में जिला स्तरीय श्रीराम काव्य पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें गौतमपुरा देपालपुर, बेटमा सहित इंदौर के 34 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न ख्याति प्राप्त कवियों की रचनाओं का पाठ किया गया।
 
'कवि संगम' के पंकज प्रजापत के अनुसार कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण 70 वर्षीय सरला मेहता थीं जिन्होंने हरिओम पंवार की कविता का पाठ पूरे जोश में किया तो पूरा सभागृह जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित सत्यनारायण सत्तन ने की मुख्य अतिथि संध्या पगारे थी निर्णायक के रूप में वरिष्ठ साहित्यकार श्रीगिरेन्द्र सिंह भदौरिया प्राण, गरिमा दुबे व चंदा सिसोदिया थीं।
 
 
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित चौहान (इन्दौर), द्वितीय मेधावी आशीष सिंह राव (गौत्तमपुरा) और तृतीय स्थान पूनम प्रजापति (इंदौर) ने प्राप्त कियाल जिन्हें शिल्ड के साथ ही प्रमाणपत्र दिए गए। बाकी सभी प्रतियो‍गितियों को प्रमाण पत्र दिए गए। स्वागत भाषण 'संगम' की जिला अध्यक्ष पुष्पा दसौंधी ने दिया। अतिथियों का स्वागत निरूपमा नागर, विनीता शर्मा, आशा मुंशी, ब्रजराज व्यास, मनीषा व्यास और आयुषी भंडारी ने किया। कार्यक्रम का संचालन करुणा प्रजापति ने संभाला।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

रात में ये 3 चीजें खाने से बढ़ सकता है वजन

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

Sattu Recipes: गर्मी में सेहत को लाभ देगी सत्तू की 5 बेहतरीन रेसिपीज

Fengshui Tips: फेंगशुई: इन 3 बदलावों से घर में आएगा पैसा ही पैसा

गर्मी में बेहतरीन स्वादिष्‍ट आम रस कैसे बनाएं, पढ़ें स्टेप बाय स्टेप विधि और खास कुकिंग टिप्स

सभी देखें

नवीनतम

भारत का न्यूक्लियर गेमचेंजर: कल्पक्कम रिएक्टर से बदले वैश्विक ताकत के समीकरण

पद्य कथा: छोटे प्राणी बड़े काम के

Akshaya Tritiya गोल्ड रेट अलर्ट: सोने की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल, क्या इस अक्षय तृतीया गोल्ड खरीदना है फायदे का सौदा?

गुरु अंगद देव जयंती, जानें सिख धर्मगुरु के बारे में 10 अनजानी बातें

Akshaya Tritiya 2026: सतयुग की शुरुआत से डिजिटल युग तक: क्यों आज भी अक्षय तृतीया है 'अबूझ मुहूर्त'?

अगला लेख