Hanuman Chalisa

गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय..

प्रीति सोनी
गुरु गोविंद दोऊ खड़े, काके लागूं पांय  
बलिहारी गुरु आपकी, गोविंद दियो बताय 
जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस का संयोग एक साथ आने से, एक बार फिर यह पंक्तियां चरितार्थ हो गई । जी हां, जन्माष्टमी और शिक्षक दिवस दोनों एक साथ होने के कारण, हम इन पंक्तियों के भाव को बेहद करीब से महसूस कर सकते हैं। क्योंकि इस दिन एक तरफ तो भगवान कृष्ण अर्थात गोविंद के जन्मोत्सव की धूम है, तो दूसरी तरफ गुरु अर्थात शिक्षक के सम्मान में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है। 

क्या पता यह संयोग, कलियु्ग और द्वापर युग में इन पक्तियों की अलग-अलग प्रासंगिकता दर्शाने के लिए ही आया हो, ईश्वर की भाषा तो प्रत्यक्ष संकेतों में ही छिपी होती है। 
 
हमारे सामने गुरु और गोविंद दोनों ही खड़े हैं, लेकिन दोनों का अपना ही महत्व है। अंतर केवल इतना है, कि भगवान स्वयं गुरु को दिया बताते हों, लेकिन आज के परिवेश में आध्यात्मिक गुरु का मिलना या मिलने के बाद भी उन्हें पहचानना हमारे बस की बात नहीं, इसलिए वर्तमान परिवेश में गुरु और गोविंद में से किसी एक को अधिक या कम महत्व नहीं दिया जा सकता। आज के दौर में लोग शिक्षा देने वाले अध्यापक को आध्यात्मिक गुरु से ज्यादा असली मान सकते हैं। इसका प्रमुख कारण है, अध्यात्म जगत में छल का बढ़ना। जब आसाराम बापू और राधे मां जैसे गुरु माने जाने वाले लोग, छल के आरोपों से घि‍रने लगते हैं, तो एक साधारण मनुष्य होने के नाते, हममें से कोई भी, किसी आध्यात्मकि गुरु पर विश्वास नहीं कर पाते। ऐसे में उस गुरु के प्रति सम्मान अधिक हो जाता है, जिसने बगैर छल के हमें बचपन से आज तक, पहले शब्द से लेकर वाक्य तक की शिक्षा दी, वह भी बगैर किसी लालच या स्वार्थ के। 
 
दूसरी बात, सम्मान के हकदार वे शिक्षक भी, इंसान होने के नाते अंतत: गोविंद को ही सर्वोपरि मानते हैं, तो फिर हम भी तो उसकी बनाई हुई कायनात के ही अंश हैं। कबीरदास जी की उपर्युक्त पंक्तियों की अपनी गरिमा है, जो सर्वकालिक है, इसमें कोई संदेह नहीं। लेकिन कलियुग में जब आध्यात्मिक गुरुओं की गरिमा और महिमा, दोनों ही संदेहास्पद हो, तब निश्चित ही समयानुसार इन पंक्तियों विपरीत अर्थ निकलना और प्रत्यक्ष तौर पर दिखाई देना भी स्वाभाविक है। 
आलकी की पालकी जय कन्हैया लाल की... 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

पोहा, समोसा खाकर हो गए हैं बोर तो नाश्ते में खाएं स्प्राउट्स चाट, 5 फायदे: Healthy Breakfast Ideas

ताड़ासन शरीर को फौलादी और सुडौल बनाने वाला योगासन, इसके हैं 5 फायदे

सनातन परंपरा का यह एक नियम, जिसे अब मान रही है मॉडर्न साइंस; रोज सुबह करने से बीमारियां रहेंगी कोसों दूर

पैरों की पिंडलियों को सुडौल और पतला करने हेतु आजमाएं ये 6 असरदार उपाय

सिर्फ एक अंडा! वैज्ञानिकों ने बताया दिमाग तेज करने का 'सीक्रेट फॉर्मूला'

सभी देखें

नवीनतम

त्रिपुरा चुनाव में कुल 822 वोट पाने वाली पार्टी (NCPI) लोकसभा में बनी NDA की नई 'पॉवर प्लेयर'!

Global Wind Day 2026: विश्व पवन दिवस क्या है, क्यों मनाया जाता है?

इलाज आपकी थाली में, ध्यान नहीं दिया तो साइलेंट किलर साबित हो सकता है एनीमिया

World Blood Donor Day 2026: विश्व रक्तदान दिवस, कब और क्यों मनाया जाता है?

Blood Donation Quotes: रक्तदान के लिए प्रेरित करेंगे ये शानदार 25 स्लोगन, संदेश और प्रेरक पंक्तियां

अगला लेख