विश्व हिन्दी सम्मेलन : हिन्दी भी कभी अमीर थी

प्रस्तुति : आशा सिंह

Webdunia
शुक्रवार, 21 सितम्बर 2012 (12:24 IST)
FILE
जिस अंगरेजी के वर्चस्व को आज हिन्दी भाषा के लिए सबसे बड़ा खतरा माना जाता है वहीं अंग्रेजी दो-ढाई सौ साल पहले यूरोप में काफी उपेक्षित भाषा थी। आज जो हाल हिन्दी का है वह कभी अंगरेजी का था। इसका कारण था अभिजात्य भाषा फ्रेंच और जर्मन का वर्चस्व।

विज्ञान, अर्थशास्त्र, समाजविज्ञान, मानविकी, दर्शनशास्त्र आदि विषयों पर फ्रेंच और जर्मन में अधिक काम होता था। ज्ञान का भंडार अंगरेजी के बजाय उक्त भाषा में उपलब्ध था और वैज्ञानिक, शोधकर्ता अंगरेजी भाषा में मौलिक काम बहुत कम किया करते थे। फ्रेंच और जर्मन में सृजित ज्ञान का अंगरेजी में अनुवाद होता था।

बिजली के सिद्घांत प्रतिपादित करने वाले प्रसिद्ध वैज्ञानिक माइकल फराडे ने अंगरेजी भाषा के लिए बड़ी पैरवी की। उन्होंने 1857 में अपने वैज्ञानिक मित्रों से कहा कि अगर हम अंगरेजी भाषा में ज्ञान का सृजन नहीं करेंगे तो यह भाषा हमेशा पिछड़ी रहेगी।

हम यह तय करें कि हम अपने शोध-सिद्घांत अंगरेजी में लिखें, उसके बाद दूसरी भाषाओं में अनुवाद हो। जैसे ही अंगरेजी में मौलिक सृजन प्रारंभ हुआ इस भाषा की दशा और दिशा बदल गई। आज यह विश्व की महाशक्ति अमेरिका, यूरोप, एशिया के कई देशों समेत आधे विश्व पर राज कर रही है।


सबक

हिन्दी को प्रतिष्ठित करना है तो विज्ञान, गणित अर्थशास्त्र, दर्शनशास्त्र, समाज विज्ञान, कानून के क्षेत्र में नए ज्ञान का सृजन, मौलिक कार्य और अनुवाद हिन्दी में करना होगा। अन्य भारतीय भाषाओं के शोध सीधे हिन्दी में और हिन्दी के कार्य सीधे अन्य भाषाओं में अनुदित होना चाहिए। अंगरेजी की मध्यस्थता खत्म कर ही हम उस पर निर्भरता खत्म कर सकते हैं।

Show comments

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान

गर्मियों में पीरियड्स के दौरान इन 5 हाइजीन टिप्स का रखें ध्यान

मेंटल हेल्थ को भी प्रभावित करती है आयरन की कमी, जानें इसके लक्षण

सिर्फ 10 रुपए में हटाएं आंखों के नीचे से डार्क सर्कल, जानें 5 आसान टिप्स

कच्चे आम का खट्टापन सेहत के लिए है बहुत फायदेमंद, जानें 10 फायदे

मंगल ग्रह पर जीवन रहे होने के कई संकेत मिले

महिलाओं को पब्लिक टॉयलेट का इस्तेमाल करते वक्त नहीं करना चाहिए ये 10 गलतियां

Guru Tegh Bahadur: गुरु तेग बहादुर सिंह की जयंती, जानें उनका जीवन और 10 प्रेरक विचार

मातृ दिवस पर कविता : जीवन के फूलों में खुशबू का वास है 'मां'

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों के साथ जा रहे हैं घूमनें तो इन 6 बातों का रखें ध्यान