मनुष्य की सोच में ब्रह्मांड आ गया

विनोदकुमार शुक्ल का गद्यांश और प्रेरित कृति

रवींद्र व्यास
Ravindra Vyas
WD
विनोद कुमार शुक्ल हिंदी के अप्रतिम कवि हैं। लेकिन उन्होंने गद्यकार के रूप में भी प्रतिष्ठा हासिल की है। नौकर की कमीज, खिलेगा तो देखेंगे तथा दीवार में एक खिड़की रहती थी उनके उपन्यासों ने कथा कहने के अपूर्व-अद्वितीय तरीके खोजे हैं। इस बार संगत में उनके उपन्यास खिलेगा तो देखेंगे से गद्यांश यहाँ प्रस्तुत किया जा रहा है।

एक दिन सुबह एक दृश्य उभरा। यह दृश्य गाँव से दूर था। वहाँ दो पहाड़ी थीं। ये दोनों अटल अल ग- अलग थीं। शाश्वत अल ग- अलग। बरसात के दिन थे। पेड़ बहुत हरे थे। चौड़े चौड़े पत्तों की छोटी छोटी आड़ थी। कहीं महुआ, नीम, आम, पलाश, सागौन के हरे-भरे पेड़ थे।

आगे साल का जंगल था। पहाड़ी मिलकर एक होती तो भी अकेलापन एक समय से इतना था कि अभी तक काटने पर उतना ही रहता। प्रारंभ को अकेलापन था कि कुछ नहीं। पृथ्वी में जो कुछ जीव, जगत, पत्थर, नदी, पहाड़, समुद्र, जंगल, वनस्पति मनुष्य इत्यादि हैं, वे सब पृथ्वी के सोच की तरह हैं। मन की बात की तरह। मनुष्य की सोच में पता नहीं कैसे ब्रह्मांड आ गया था।
Show comments

गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं खाना चाहिए बैंगन? जानिए क्या कहता है आयुर्वेद

हल्दी वाला दूध या इसका पानी, क्या पीना है ज्यादा फायदेमंद?

ज़रा में फूल जाती है सांस? डाइट में शामिल ये 5 हेल्दी फूड

गर्मियों में तरबूज या खरबूजा क्या खाना है ज्यादा फायदेमंद?

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

अपनी मैरिड लाइफ को बेहतर बनाने के लिए रोज करें ये 5 योगासन

क्या है Male Pattern Baldness? कहीं आप तो नहीं हो रहे इसके शिकार

प्राइमरी टीचिंग में करियर बनाएं

वरुण धवन की फिटनेस का राज़ हैं ये 5 Detox Drinks, ऐसे करें अपनी डाइट में शामिल

खीरे के छिलकों से बनाएं ये हेयर मास्क, बाल बनेंगे मुलायम और खूबसूरत