हिन्दी कविता : मेरा देश मेरी पहचान...

सुशील कुमार शर्मा
(त्रिशब्दीय रचना)
 
नव स्वतंत्र गान,
स्वच्छ शास्त्रीय परिधान।
 
दैवीय संस्कृति संपन्न,
विविध प्राकृतिक रंग।
 
विभिन्न धार्मिक उत्सव,
राष्ट्रीयता के महोत्सव।
 
संस्कृति की विविधता,
अविच्छिन्न धार्मिक समरसता।
 
कन्याकुमारी से कश्मीर,
अरुणाचल से कच्छतीर।
 
होली की हुड़दंग,
ईद की तरंग।
 
दीपावली के दीप,
श्रद्धा समन्वय समीप।
 
हिन्द सागर का तीर,
हिमालय धीर गंभीर।
 
शादी, ढोल, तमाशे,
गोल बर्फ बताशे।
 
हिन्दू, सिख, ईसाई,
पारसी, मुस्लिम भाई।
 
प्रगति के सोपान,
अंतरिक्ष में मंगलयान।
 
सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा,
नारियों की अभिरक्षा।
 
समता, ममतायुक्त,
द्वेष, पाखंड विमुक्त।
 
आगे बढ़ता देश,
उन्नत सब प्रदेश।
 
सबका हो विकास,
करें सम्मिलित प्रयास।
 
भारत भाग्य विधान,
भारत मेरी पहचान।
 
Show comments

दादी-नानी की भोजन की ये 8 आदतें सेहत के लिए हैं बहुत लाभकारी

ये है सनबर्न का अचूक आयुर्वेदिक इलाज

गर्मियों में ट्राई करें ये 5 लिपस्टिक शेड्स, हर इंडियन स्किन टोन पर लगेंगे खूबसूरत

गर्मियों में हाथों को खूबसूरत बनाएंगे ये 5 तरह के नेल आर्ट

आखिर भारत कैसे बना धार्मिक अल्पसंख्यकों का सुरक्षित ठिकाना

कैसे बनाएं बीटरूट का स्वादिष्ट चीला, नोट करें रेसिपी

पीरियड्स से 1 हफ्ते पहले डाइट में शामिल करें ये हेल्दी फूड, मुश्किल दिनों से मिलेगी राहत

घर में बनाएं केमिकल फ्री ब्लश

बच्चे के शरीर में है पोषक तत्वों की कमी अपनाएं ये 3 टिप्स

सुकून की नींद लेने के लिए कपल्‍स अपना रहे हैं स्‍लीप डिवोर्स ट्रेंड

अगला लेख