Hanuman Chalisa

नई कविता : एहसास...

Webdunia
- देवेंन्द्र सोनी
 
 
एक एहसास
रोज होता है मुझे
सुबह उठते ही
घर की मुंडेर पर कुछ
दाना-पानी रखने का।
 
होता है यह एहसास
इसलिए भी कि-
भोर होते ही
पक्षियों का कलरव
मुझे चेता जाता है।
 
अपने नन्हे बच्चों के साथ
चिंचियाते, गुटर-गुं करते
मेरे ये मित्र 
आते ही हैं मुंडेर पर मेरी
यह आशा लिए कि
मिलेगा उन्हें जरूर यहां
भरपेट दाना-पानी।
 
झरोखे से देखता हूं मैं छुपकर
उनका रोमांचित कर देने वाला
कलरव।
 
लड़ते-झगड़ते 
फुर्र से यहां-वहां बैठते
एक-दूजे से छीना-झपटी करते
आनंदित हो जाता हूं
जब देखता हूं
चिड़िया को अपने 
नन्हे की चोंच में
रखते हुए दाना।
 
मानता कहां है चिड़ा भी
रह-रहकर जताता है
प्यार अपना।
 
यही दृश्य, यही एहसास
देता है सुकून
भर देता है मन में
ऊर्जा, आत्मविश्वास
और देता है प्रेरणा, 
कि- रे मन तू
करता है क्यों चिंता
रखवाला है न 
हम सबका-
वह ईश्वर!
 
उन बेजुबान पक्षियों की तरह
ही तू कर्म तो कर
निश्चित ही होगा 
फलित 
वह भी।

 
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

Morning Routine: सुबह उठते ही सबसे पहले करें ये 1 काम, दिनभर रहेंगे ऊर्जा से भरपूर

10 Health benefits of Sattu: सत्तू के सेवन से सेहत को मिलेंगे ये 10 फायदे

डॉक्टर बोले: रोज 10 मिनट चलने से कम हो सकती हैं ये बीमारियां

गर्मियों में धूप में निकलने से पहले बैग में रखें ये चीजें, लू और सन टेन से होगा बचाव

सुबह खाली पेट पानी पीने से शरीर में होते हैं ये 5 बड़े बदलाव

सभी देखें

नवीनतम

भूतपूर्व होना या अभूतपूर्व बने रहना!

बाल एकांकी: नालंदा की सुनो कहानी

जीवन एक उत्सव है, तो वन महोत्सव है!

राकेश धर द्विवेदी की हिंदी कविता ‘तुझसे बिछड़कर....’

Adi Shankaracharya: जयंती विशेष: आदि शंकराचार्य के बारे में 10 अद्भुत बातें जो हर हिन्दू को जाननी चाहिए

अगला लेख