Hanuman Chalisa

देवी गीत : मात जगदंबे

Webdunia
- प्रो.सी.बी. श्रीवास्तव  'विदग्ध
 


हे जग की पालनहार मात जगदंबे 
हम आये तुम्हारे द्वार मात जगदंबे 
 
तुम आदि शक्ति इस जग की मंगलकारी 
तीनों लोकों में महिमा बड़ी तुम्हारी , इस मन की सुनो पुकार मात जगदंबे 
 
देवों का दल दनुजों से था जब हारा 
असुरों को माँ तुमने रण में संहारा , तव करुणा अपरम्पार मात जगदंबे 
 
चलता सारा संसार तुम्हारी दम से 
माँ क्षमा करो सब भूल हुई जो हम से , तुम जीवन की आधार मात जगदंबे 
 
हर जन को जग में भटकाती है माया 
बच पाया वह जो शरण तुम्हारी है पाया , माया मय है संसार मात जगदंबे 
 
 
माँ डूब रही नित भवसागर में नैया
है दूर किनारा कोई नहीं खिवैया , संकट से करो उबार मात जगदंबे 
 
 
सद् बुद्धि शांति सुख दो मां जन जीवन को
हे जग जननी सद्भाव स्नेह दो मन को , बस इतनी ही मनुहार  मात जगदंबे 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

भोजशाला: सत्य अतीत, सनातन की न्यायिक जीत

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

अगला लेख