Festival Posters

हमारा चन्द्रयान

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान। हमारा चन्द्रयान!!
भारत का गौरव, इसरो की क्षमताओं का प्रमाण।

अपनी तकनीक, अपना प्रक्षेपण, अपना ही आकलन-अनुमान।।
भारतीय वैज्ञानिक प्रतिभाओं का अति उज्ज्वल कीर्तिमान। 
विश्व बिरादरी में स्थापित अपना गौरवमय स्थान।।
हमारा चन्द्रयान।।

चन्द्र से मुलाकात का है यह दूसरा चरण। 
मानव-यान भेजने की ओर नव-साहस का संवरण।।
कम लागत वाली स्वदेशी तकनीकों का अनुपम उदाहरण। 
किया नहीं विदेशों का हमने अंधानुकरण।।

अंतरिक्ष विज्ञान में प्रगति का एक नया सोपान।
हमारा चन्द्रयान।।

मंगल और चन्द्र से अब हमारी निकट दोस्ती होगी। 
और हमारी कार्ययोजनाएं विश्वभर से सस्ती होंगी। 
देखेगा संसार हमारी ओर असमंजस से,
अंतरिक्ष में स्थापित हमारी एक अलग हस्ती होगी।।

अब सूर्य मिशन का भी शीघ्र होने को है ऐलान।
सफल मिशन चन्द्रयान।।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

नमक, थोड़ा ही सही पर हर जगह जरूरी

होली पर लघुकथा: स्मृति के रंग

Holi Essay: होलाष्टक, होलिका दहन और धुलेंड़ी पर हिन्दी में रोचक निबंध

चेहरा पड़ गया है काला और बेजान? सर्दियों में त्वचा को मखमल जैसा कोमल बनाएंगे ये 6 जादुई टिप्स

महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत

सभी देखें

नवीनतम

Holika Dahan Poem: होलिका दहन पर हिन्दी में बेहतरीन कविता

सृष्टि का आधार और शक्ति का विस्तार है स्त्री

बहुत ज्यादा सोचते हैं (Overthinking)? दिमाग को शांत और खुश रखने के लिए रोज करें ये 7 आसान योगासन

बहुआयामी कविताएं

Gadge Maharaj Jayanti: सामाजिक क्रांति के अग्रदूत संत गाडगे महाराज की जयंती, जानें 8 खास बातें

अगला लेख