श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रोचक दोहे : हमारे कृष्ण

सुशील कुमार शर्मा
सोमवार, 26 अगस्त 2024 (14:59 IST)
Shri Krishna couplets
 
दोहे
 
कृष्ण कन्हैया क्या लिखूं, आप जगत आधार।
योगेश्वर जग के गुरु, आप अगम्य अपार।
 
मन्वन्तर वैवस्वतः अट्ठाइस के पार।
कृष्ण अष्टमी भाद्रपद, कृष्ण लिया अवतार।
 
अर्धरात्रि की रोहणी, मात देवकी गर्भ।
काल कोठरी जेल की, कृष्ण जन्म संदर्भ।
 
बहुयामी श्री कृष्ण का, है विराट व्यक्तित्व
संघर्षों की धार पर, बना ईश अस्तित्व।
 
जन्म काल से ही रहा, मृत्यु का संघर्ष।
जीवन भर सहते रहे, संकट पीर अमर्ष।
 
हैं मनुष्य श्री कृष्ण या, योगी संत सुजान।
परिभाषा श्री कृष्ण की, सबसे कठिन विधान।
 
जीवन भर भटका किए, बने सहारा दीन।
कर्मयोग जीवन जिया, योगी बने प्रवीण।
 
सुख दुःख से आबद्ध है, पूरा कृष्ण चरित्र।
शठता के शत्रु रहे, सदा सत्य के मित्र।
 
कृष्ण आत्म के सार हैं, चेतन सत्य स्वरूप।
ज्ञान भक्ति सद् भाव के, ईश्वर शक्ति अनूप।
 
राधा प्रेम स्वरूप है, कृष्ण प्रेम का अर्थ
अर्थ रूप दोनों मिलें, बनता प्रेम समर्थ।
 
संघर्षों की राह पर, सदा सत्य परिवेश।
कर्म करो फल त्याग कर, यही कृष्ण सन्देश।
 
यही सिखाता है हमें, कृष्ण चरित आचार।
मानव को संसार में, क्या करना व्यवहार।
 
कृष्ण जन्माष्टमी पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।

ALSO READ: जन्माष्टमी पर कविता : कृष्ण मुझे अपना लो
 
(वेबदुनिया पर दिए किसी भी कंटेट के प्रकाशन के लिए लेखक/वेबदुनिया की अनुमति/स्वीकृति आवश्यक है, इसके बिना रचनाओं/लेखों का उपयोग वर्जित है...)

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

ये 10 फूड्स खाकर बढ़ जाता है आपका स्ट्रेस, भूलकर भी ना करें इन्हें खाने की गलती

खाली पेट पेनकिलर लेने से क्या होता है?

बेटी को दीजिए ‘इ’ से शुरू होने वाले ये मनभावन नाम, अर्थ भी मोह लेंगे मन

खाने में सफेद नमक की जगह डालें ये 5 चीजें, मिलेगा परफेक्ट और हेल्दी टेस्ट

Hustle Culture अब पुरानी बात! जानिए कैसे बदल रही है Work की Definition नई पीढ़ी के साथ

सभी देखें

नवीनतम

सावन में हुआ है बेटे का जन्म तो लाड़ले को दीजिए शिव से प्रभावित नाम, जीवन पर बना रहेगा बाबा का आशीर्वाद

बारिश के मौसम में साधारण दूध की चाय नहीं, बबल टी करें ट्राई, मानसून के लिए परफेक्ट हैं ये 7 बबल टी ऑप्शन्स

इस मानसून में काढ़ा क्यों है सबसे असरदार इम्युनिटी बूस्टर ड्रिंक? जानिए बॉडी में कैसे करता है ये काम

हर किसी के लिए सुरक्षित नहीं होता आइस बाथ, ट्रेंड के पीछे भागकर ना करें ऐसी गलती

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल के वर्तमान संदर्भ में गुरु की प्रासंगिकता

अगला लेख