Hanuman Chalisa

चुनाव पर कविता : मतदाता सब देख रहा है...

डॉ. रामकृष्ण सिंगी
चुनाव होते हैं प्रजातंत्र के सामयिक यज्ञ-अनुष्ठान।
अपेक्षा है कि उनमें दी जाएं समयोचित आहुतियां।।
ताकि उठे खुशबू सुविचार की, सुचिंतन की,
जो दिशा दे देश/ समाज के भावी जीवन को।।1।।
 
आकलन हो अब तक की प्रगति का, उपलब्धियों का।
सत्ता में बैठे लोगों/ दलों की संकल्पशीलता, कार्यक्षमता का।।
आमजन की प्रतिक्रियाओं का, उनके सुख-दु:ख का।
एक ऐसा दर्पण जो प्रतिबिंबित करे समुचित जन-मन को।।2।।
 
पर जो कुछ हो रहा है अभी, जो वर्णित/ प्रदर्शित है मीडिया/ अखबारों में।
हाय! उक्त आदर्शों के दूर तक करीब नहीं।।
खींच-तान, उठा-पटक, आक्षेप-युद्ध अशोभन बयान, 
हम सजग नागरिकों को क्यों अच्छी खबरें नसीब नहीं।।
दूर तक वितृष्णा से भर देता है सब,
विचलित कर देता है अंदर तक मन को।।3।।
 
पर यह सब जो कर रहा है, एक छोटा-सा वर्ग है। 
सत्तालोलुप, धंधेबाज, राजनीति का माफिया, बेशर्म। 
शेष उनसे जुड़े लोग तो अंधे/ नासमझ पिछलग्गू हैं। 
मतदाता देख रहा है तमाशा सांस रोके चुपचाप। 
अपनी मुट्ठी में थामे शायद सजग निर्णय के क्षण को।।4।।
 
आमीन 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

World Telecommunication Day 2026: विश्व दूरसंचार दिवस क्यों मनाया जाता है?

International Family Day: अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस, जानें डिजिटल युग में परिवार के साथ जुड़ाव बनाए रखने के तरीके

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Watermelon Granita: तरबूज के छिलकों को फेंकने से पहले देखें यह रेसिपी, बन जाएगी शानदार डिश

Lord Shantinath jayanti: जैन धर्म के 16वें तीर्थंकर भगवान शांतिनाथ की जयंती

अगला लेख