कविता : रेत के पैरों पे ये निशान किसके हैं?

सलिल सरोज
कुछ तो
उन औरतों के लगते हैं
जो परतंत्रता से हांफ के भाग रही होंगी 
बाल उसके हब्बा ने भींच रखे होंगे 
उसके वक्षों को शैतान ने जकड़ा होगा 
और वह बदहवास दौड़ रही होगी 
तभी निशान इतने गहरे, अमिट और वीभत्स हैं।
 
या 
 
जब आदिमानव पहली बार 
अतरियों के ऐंठन से त्रस्त 
ठंड की कंपकंपी से बेसुध
अस्तित्व के खतरे से डरा हुआ 
आग की खोज में निकला होगा 
तभी निशान इतने सजीव, मूर्त और अडिग हैं। 
 
या 
 
कोई नदी 
जो अपने उद्गम से गंतव्य को निकली हो 
मिट्टी और चट्टान से लड़ी हो 
घाटी, प्रपातों, पहाड़ों से गिरी और फिर उठी हो 
अनगिनत पेड़-पौधे उसके उदर से जन्मे हों 
तभी निशान इतने कोमल, सुन्दर और स्वेत हैं। 
 
या 
 
किसी सभ्यता के 
जो स्थापित होने के क्रम में हो 
पर्वजों और मान्यताओं से जिसे बैर रहा हो 
जिसके सर पर नवनिर्माण का भूत सवार हो 
और खुद को वर्तमान का पुरोधा समझता हो 
तभी तो निशान इतने क्रूर, वहशी और नृशंस हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

अल्जाइमर समेत इन 6 बीमारियों के लिए सबसे असरदार है मेडिटेशन

बच्चों के नाम रखते समय भूल कर भी न करें ये गलतियां, जानिए नामकरण में किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

शकर छोड़ने के पहले जान लें वो 8 जरूरी बातें जो आपको पहले से पता होनी चाहिए

कोविड 19 के हल्के लक्षणों से राहत पाने के लिए अपनाएं 10 असरदार घरेलू उपाय, तुरंत बूस्ट होगी इम्यूनिटी

ब्लड प्रेशर को नैचुरली कंट्रोल में रखने वाले ये 10 सुपरफूड्स बदल सकते हैं आपका हेल्थ गेम, जानिए कैसे

सभी देखें

नवीनतम

बारिश के सीजन में शुगर पेशेंट्स ना करें ये 7 काम, बढ़ जाएगी आफत

प्री मॉनसून सीजन में बरतें ये 8 जरूरी सावधानियां, बारिश के पूरे मौसम में रहेंगे फिट और हेल्दी

विश्व पर्यावरण दिवस 2025 की थीम और महत्व

महाराणा प्रताप के कितने सगे भाई थे?

रानी अहिल्या बाई होलकर पर विद्वानों और साहित्यकारों के 20 प्रेरक वाक्य

अगला लेख