हिन्दी कविता : तय होगा समय

Webdunia
उस दिन तय होगा समय 
जब पछाड़ खाता समुद्र 
एक दिन ठिठककर 
स्वाभिमान के नाम पर 
बाहर और भीतर के ऊहापोह में 
चुपके से भाप बन उड़ जाएगा। 


 
उस दिन तय होगा समय 
जब इठलाता बहकता बसंत 
एक दिन ठिठककर 
अस्मिता के नाम पर 
वन और नगर के ऊहापोह में 
चुपके से बिना संवरे सो जाएगा। 
 
उस दिन तय होगा समय 
जब शांत शीतल नदी 
एक दिन ठिठककर 
अनुभूति के नाम पर 
गांव और पहाड़ के ऊहापोह में 
चुपके से बहने की जिद छोड़ चुकेगी।
 
उस दिन तय होगा समय 
जब सभी मूल्यों का आटा
एक दिन ठिठककर 
भूख के नाम पर 
पेट और आत्मा के ऊहापोह में 
चुपके से गीला कर दिया जाएगा। 
 
उस दिन तय होगा समय 
जब सभी मूल्यांकन
एक दिन ठिठककर 
संभ्रांत बनने के नाम पर 
अभी और तभी के कील में 
चुपके से जोड़ दिया जाएगा। 
 
हां, उस दिन तय होगा 
हमारा समय।
 
- मोतीलाल
बिजली लोको शेड, बंडामुंडा 
राउरकेला : 770 032
 
Show comments

वर्कआउट करते समय क्यों पीते रहना चाहिए पानी? जानें इसके फायदे

तपती धूप से घर लौटने के बाद नहीं करना चाहिए ये 5 काम, हो सकते हैं बीमार

सिर्फ स्वाद ही नहीं सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है खाने में तड़का, आयुर्वेद में भी जानें इसका महत्व

विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

समर में दिखना है कूल तो ट्राई करें इस तरह के ब्राइट और ट्रेंडी आउटफिट

Happy Laughter Day: वर्ल्ड लाफ्टर डे पर पढ़ें विद्वानों के 10 अनमोल कथन

संपत्तियों के सर्वे, पुनर्वितरण, कांग्रेस और विवाद

World laughter day 2024: विश्‍व हास्य दिवस कब और क्यों मनाया जाता है?

फ़िरदौस ख़ान को मिला बेस्ट वालंटियर अवॉर्ड

01 मई: महाराष्ट्र एवं गुजरात स्थापना दिवस, जानें इस दिन के बारे में