Festival Posters

तमाशाई भी हम ही हैं...

सलिल सरोज
तमाशा भी हम हैं और तमाशाई भी हम ही हैं,
शराफत की बोटियां काटते कसाई भी हम ही हैं।
 
ज़ख्म भी हम हैं और ज़ख्मी भी हम ही हैं,
ज़हर बनाकर फिर बांटते दवाई भी हम ही हैं।
 
दंगा भी हम हैं और दंगाई भी हम ही हैं,
लाशों के ढेर पर बांचते रुबाई भी हम ही हैं।
 
दरिंदा भी हम हैं और दरिंदगी भी हम ही हैं,
ज़ुबान की चाशनी से शनासाई भी हम ही हैं।
 
शैतान भी हम हैं और शैतानी भी हम ही हैं,
भेष बदलकर छलते हुए फिर मसीहाई भी हम ही हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

गर्मियों में आइस एप्पल खाने के फायदे, जानें क्यों कहलाता है सुपरफ्रूट

आम का रस और कैरी पना, दोनों साथ में पीने से क्या होता है?

गर्मी के दिनों में फैशन में हैं यह कपड़े, आप भी ट्राय करना ना भूलें

क्या गर्मियों में आइसक्रीम खाना बढ़ा सकता है अस्थमा का खतरा?

कैंसर शरीर में कैसे फैलता है? जर्मन रिसर्च टीम ने किया नया खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

परिंदे नहीं जानते कि उनकी मौत किसी सरकारी फाइल में दर्ज नहीं होगी

नव संवत्सरः कृषि, जल और विकास के रोड मैप का संकल्प

चैत्र नवरात्रि, गुड़ीपड़वा और चेटीचंड पर्व पर बेहतरीन हिन्दी निबंध

गुड़ीपड़वा, नवरात्रि और चेटीचंड त्योहार के 10 प्रमुख व्यंजन

LPG गैस के बिना शाकाहारी व्यंजन: 10 स्वादिष्ट और सेहतमंद चाट रेसिपी

अगला लेख